सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sikar News ›   Sikar News: Two police personnel died after trailer overturned on police vehicle.

Sikar News: रामपुरा घाटी में दर्दनाक हादसा; पुलिस गाड़ी पर पलटा पत्थरों से भरा ट्रेलर, तीन कांस्टेबलों की मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 23 Apr 2024 04:07 PM IST
विज्ञापन
सार

ट्रेलर के नीचे दबने से पुलिस की गाड़ी पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। दर्दनाक हादसे में तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस के उच्च अधिकारी भी पहुंचे मौके पर। हादसे के बाद पुलिस की गाड़ी पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। 

Sikar News: Two police personnel died after trailer overturned on police vehicle.
ट्रेलर के नीचे दबने से पिचकी पुलिस गाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

नीमकाथाना पाटन की रामपुर घाटी में एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक पत्थरों से भरा ओवरलोड ट्रेलर पुलिस की गाड़ी पर पलट गया। हादसे में तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार पाटन पुलिस रामपुरा गांव में आ रही थी। इस दौरान रामपुरा की घाटी के पास पुलिस की गाड़ी पर पत्थरों से भरा ओवरलोड ट्रेलर पलट गया। हादसे में गाड़ी में सवार दो पुलिसकर्मी कांस्टेबल महिपाल और भंवरलाल की मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल कांस्टेबल शीशराम ने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेलर के नीचे दबने से पुलिस की गाड़ी पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। घटना की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी से बाहर निकाला। सूचना पर पाटन थाना पुलिस नीमकाथाना डीएसपी अनुज दल सहित पुलिस के अनेक अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed