HP Govt CBSE Schools: सीबीएसई स्कूलों में पढ़ाने के लिए होगा 11,290 शिक्षकों का होगा स्क्रीनिंग टेस्ट
शिक्षा बोर्ड 22 मार्च को प्रदेश भर में 26 परीक्षा केंद्रों पर स्क्रीनिंग टेस्ट लेगा। शिक्षा बोर्ड के पास साइकोलॉजी विषय के 134 पदों के लिए मात्र 3 शिक्षकों ने आवेदन किया है।
विस्तार
सरकारी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) स्कूलों में पढ़ाने के लिए विभिन्न श्रेणियों के 5,623 पदों के लिए शिक्षा बोर्ड के सभी औपचारिकताओं को पूर्ण करते हुए 11,290 आवेदन पहुंचे हैं। शिक्षा बोर्ड 22 मार्च को प्रदेश भर में 26 परीक्षा केंद्रों पर स्क्रीनिंग टेस्ट लेगा। शिक्षा बोर्ड के पास साइकोलॉजी विषय के 134 पदों के लिए मात्र 3 शिक्षकों ने आवेदन किया है। सरकार की ओर से करीब 145 स्कूलों में शुरू की जाने वाली सीबीएसई की पढ़ाई को लेकर प्रदेश के विभिन्न शिक्षकों और प्रिंसिपलों से स्क्रीनिंग टेस्ट को 11 से 24 फरवरी तक पात्र शिक्षकों से ऑनलाइन माध्यम से बिना लेट फीस के आवेदन मांगे थे। इस दौरान बोर्ड के पास बहुत कम आवेदन पहुंचे, इसके चलते आवेदन करने की तिथि को शिक्षा बोर्ड ने 13 मार्च तक बढ़ाया था।
अब शिक्षा बोर्ड के पास फीस सहित अन्य औपचारिकताओं पूर्ण करते हुए 11,290 आवेदन पहुंचे हैं। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। शिक्षा बोर्ड के पास सबसे अधिक आवेदन जेबीटी विषय के लिए पहुंचे हैं, जो कि 1833 है, जबकि दूसरे स्थान पर आवेदनों के संख्या में टीजीटी आर्ट्स विषय है, जिसके लिए 1303 शिक्षकों ने आवेदन किया है। वहीं, सबसे कम आवेदनों की बात करें तो साइकोलॉजी विषय के लिए 3, लेक्चरर म्यूजिक के लिए 22, लेक्चरर सोशलॉजी के लिए 31 और लेक्चरर संस्कृत के लिए 57 आवेदन पहुंचे हैं।
किस पद के लिए अभी तक पहुंचे कितने आवेदन
पद का नाम पदों की संख्या कुल आवेदन
प्रिंसिपल 134 374
लेक्चरर बॉयोलॉजी 150 254
लेक्चरर कैमिस्ट्री 161 301
लेक्चरर फिजिक्स 161 327
लेक्चरर गणित 160 328
लेक्चरर कॉमर्स 288 459
लेक्चरर इकॉनोमिक्स 167 253
लेक्चरर इंग्लिश 384 527
लेक्चरर राजनीति शास्त्र 182 289
लेक्चरर इतिहास 182 313
लेक्चरर हिंदी 182 290
लेक्चरर ज्योग्राफी 134 82
लेक्चरर सोशलॉजी 134 31
लेक्चरर संस्कृत 134 57
लेक्चरर म्यूजिक 134 22
लेक्चरर आईपी 134 298
फिजिकल एजुकेशन 134 112
लेक्चरर साइकोलॉजी 134 3
डीपीई 140 120
टीजीटी आर्ट्स 480 1303
टीजीटी मेडिकल 244 816
टीजीटी नॉन मेडिकल 244 971
शास्त्री 221 756
भाषा अध्यापक 239 546
ड्राइंग मास्टर 179 389
फिजिकल एजुकेशन 147 236
जेबीटी 640 1833
कुल 5,623 11,290
शिक्षकों के स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए प्रदेश भर में 26 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। शिक्षा बोर्ड के पास सभी औपचारिकताओं को पूर्ण करने वाले 11,290 शिक्षकों के आवेदन पहुंचे हैं। यह परीक्षा 22 मार्च को आयोजित की जाएगी। - डॉ. मेजर विशाल शर्मा, सचिव, स्कूल शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला