इस वजह से होते हैं 95 फीसदी सड़क हादसे, बैठक में हुआ खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में 95 फीसदी सड़क दुर्घटनाएं मानवीय गलतियों के कारण होती हैं। यह बात सोमवार को राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा की बैठक में सामने आई। हिमाचल में सड़क हादसों को रोकने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर चार अगस्त को शिमला रिज मैदान से राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा अभियान का शुभारंभ करेंगे।
यह अभियान राज्य में सड़क सुरक्षा और सड़क हादसों को कम करने के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए शुरू किया जा रहा है। परिवहन विभाग के निदेशक कैप्टन जेएम पठानिया ने यह जानकारी राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर मुख्यमंत्री सड़क सुरक्षा संबंधी शपथ भी दिलाएंगे। जबकि परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर चार अगस्त रिज से मैराथन को हरी झंडी दिखाएंगे।
पुरुषों के लिए 20 किलोमीटर, महिलाओं के लिए 10 किलोमीटर, 20 वर्ष से कम आयु के युवाओं के लिए 6 किलोमीटर और वरिष्ठ नागरिकों के लिए तीन किलोमीटर की दौड़ होगी। विजेताओं को पुरस्कार भी दिए जाएंगे। बैठक में अतिरिक्त आयुक्त परिवहन और सचिव राज्य परिवहन प्राधिकरण सुनील शर्मा, अतिरिक्त निदेशक परिवहन हिमिस नेगी, युवा संयोजक शिमला (एनवाईके) प्रभात कुमार मौजूद रहे।