फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   abhishek bachchan, Asin in shimla for shooting

फिर साथ साथ दिखेंगे अभिषेक-असिन

Wed, 14 May 2014 10:51 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 14 May 2014 10:51 PM IST
विज्ञापन
abhishek bachchan, Asin in shimla for shooting

असिन और जूनियर बच्चन शिमला की हसीन वादियों में शूटिंग करते नजर आएंगे। खराब मौसम के बीच बिशप कॉटन स्कूल में सोमवार से 'आल इज वेल' फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है। निर्देशक उमेश शुक्ला हैं, जो फिल्म ओ माई गॉड के लिए भी चर्चित हुए। टी सीरीज और श्याम बजाज के बैनर तले बन रही इस फिल्म में मुख्य भूमिका अभिषेक बच्चन और असिन निभा रहे हैं, जबकि स्मृति ईरानी मां की भूमिका में नजर आएंगी।

विज्ञापन


फिल्म के कुछ सीन बिशप कॉटन स्कूल में, कुछ मशोबरा में शूट होंगे, जबकि एक गाना केतलीघाट रेलवे स्टेशन में शूट किया जाएगा। कुछ दिनों में ऋषि कपूर भी शूटिंग के लिए शिमला पहुंचेंगे। बिशप कॉटन स्कूल को वृद्धा आश्रम बनाया गया है और पीछे के एक बड़े हाल में गुरुद्वारे का सेट बनाया गया है, जहां स्मृति ईरानी, असिन और अभिषेक बच्चन का स्थानीय कलाकारों के साथ एक सीन शूट किया गया।
विज्ञापन


फिल्म में अभिषेक बच्चन विदेश से अपनी मां स्मृति ईरानी से वृद्धा आश्रम में मिलने के लिए आते हैं। फिल्म में स्थानीय कलाकारों के अलावा, दिहाड़ी मजदूरों को आश्रमवासियों का रोल दिया गया है। शूटिंग 31 मई तक चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बब्बू की जवानी की भी हुई शूटिंग

abhishek bachchan, Asin in shimla for shooting

नच बलिये के होस्ट रह चुके करन वाही भी इन दिनों फिल्म की शूटिंग के लिये शिमला आये हुये है। फिल्म के निर्देशक अमृत पाल सिंह बिंद्रा हैं। प्रस्तुतकर्ता यूटीवी।

फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में करन वाही, विया चक्रवत्ती और त्रिद्घा चौधरी है।

बब्बू की जवानी फिल्म के कुछ सीन बिशप काटन स्कूल में, भट्टा कुफर और माल रोड़ में शूट किये जाएंगे । फिल्म की शूटिंग 18 मई तक चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed