{"_id":"69c15bb5d52b5a1e42040dce","slug":"ambulances-and-connecting-roads-in-the-city-have-become-sand-and-gravel-warehouses-shimla-news-c-19-sml1002-694977-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: शहर में एंबुलेंस और संपर्क मार्ग बन गए रेत-बजरी के गोदाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: शहर में एंबुलेंस और संपर्क मार्ग बन गए रेत-बजरी के गोदाम
विज्ञापन
विज्ञापन
जाखू, खलीनी, अनाडेल और फ्लावरडेल आदि क्षेत्रों में जगह-जगह उतारी जा रही है रेत-बजरी
सड़कों के किनारे से चल रहा है रेत-बजरी बेचने का धंधा
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के मुख्य मार्गो के साथ एंबुलेंस और संपर्क मार्ग भी रेत बजरी तथा अन्य सामग्री उतारने के अड्डे बन गए हैं। इसमें कई अड्डे ऐसी जगह हैं जहां रोजाना रात के समय रेत, बजरी और अन्य निर्माण कार्य सामग्री उतारी जा रही है। दिन के समय सामग्री को यहां से इसे छोटी गाड़ियों में भरकर दूसरी जगह शिफ्ट किया जाता है। इस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों के किनारे से ही रेत-बजरी बेचने का धंधा चल रहा है।
कुछ लोग इन सड़कों को गोदाम की तरह प्रयोग कर रहे हैं। शहर में खलीनी, जाखू, अनाडेल और फ्लावरडेल आदि क्षेत्रों में आए दिन लोडिंग-अनालोडिंग हो रही है। पूरे शहर में जगह-जगह निर्माण सामग्री के ढेर लग रहे हैं। इस कारण सड़कें संकरी हो रही हैं, इन मार्गों पर जाम भी लग रहा है और इस कारण हादसों का खतरा पैदा हो रहा है। लोगों का कहना है कि प्रशासन इन पर कोई कार्रवाई नहीं करता है। लोक निर्माण से लेकर पुलिस विभाग इन पर मेहरबान हैं। नियमों अनुसार सड़कों पर कोई भी व्यक्ति निर्माण सामग्री नहीं उतार सकता लेकिन शहर में कई जगह ऐसी हैं जहां नियमों को ताक पर रखकर इसको उतारा जा रहा है। शहर में कई जगह इनके पक्के अड्डे बन गए हैं। लोगों का कहना है कि प्रशासन को इसके लिए जगह चिह्नित करनी चाहिए। हर कहीं रेत-बजरी को उतारने की अनुमति नहीं देनी चाहिए। नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों के खिलाफ प्रशासन को कार्रवाई करनी चाहिए।
Trending Videos