फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bjp mla disproportionate assets case himachal vigilance fir

Himachal News : देहरा के पूर्व भाजपा विधायक पर आय से अधिक संपत्ति मामले में केस दर्ज, विजिलेंस ने शुरू की जांच

Thu, 30 Jul 2026 09:21 AM IST
Ankesh Dogra धर्मेंद्र पंडित, शिमला।
धर्मेंद्र पंडित, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Thu, 30 Jul 2026 09:21 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के एक वरिष्ठ भाजपा विधायक के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में विजिलेंस ने धर्मशाला थाने में मामला दर्ज किया है। विभिन्न एजेंसियों से संपत्तियों का मूल्यांकन कराने के बाद एफआईआर दर्ज की गई। जांच में विधायक की आय के स्रोत, बैंक खातों, निवेश और अन्य वित्तीय लेन-देन की पड़ताल की जाएगी। मामले के राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं।

विज्ञापन
bjp mla disproportionate assets case himachal vigilance fir
एफआईआर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

देहरा के पूर्व विधायक पर सरकारी धन के दुरुपयोग, धोखाधड़ी के मामले के बाद कांगड़ा जिला के एक और वरिष्ठ भाजपा विधायक पर प्रदेश सरकार ने शिकंजा कस दिया है। पूर्व कांग्रेस सरकार में भी अहम ओहदों पर रह चुके मौजूदा भाजपा विधायक पर आय से अधिक संपत्ति मामले में केस दर्ज किया गया है। विधायक पर करोड़ों रुपये की संपत्ति जुटाने का आरोप है। विभिन्नि एजेंसियों से विधायक के आलीशान मकान और अन्य संपत्तियों की असेसमेंट करवाने के बाद विजिलेंस ने धर्मशाला थाने में प्राथमिकी (6/26) दर्ज की है।

विज्ञापन


आरोप है कि भाजपा विधायक ने आय के अधिक संपत्ति अर्जित की है। जांच एजेंसियां विधायक की आय के स्रोत, संपत्तियों के मूल्यांकन, बैंक खातों, निवेश और अन्य वित्तीय लेन-देन का रिकॉर्ड भी खंगाल रही हैं। सूत्र बताते हैं कि विभिन्न एजेंसियों से विधायक की परिसंपत्तियों का पता लगाने के बाद लोक निर्माण विभाग ने भी मूल्यांकन रिपोर्ट तैयार की है। विजिलेंस ब्यूरो ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

जिस विधायक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, उनकी सुक्खू सरकार के साथ विभिन्न मुद्दों पर लगातार टकराव की स्थिति रही है। ऐसे में इसके राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं। हालांकि, जांच एजेंसियों का कहना है कि पूरी कार्रवाई उपलब्ध दस्तावेजों एवं तथ्यों के आधार पर की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उच्च पदस्स्थ सूत्रों के अनुसार विजिलेंस ब्यूरो प्राथमिकी दर्ज करने के बाद अब विधायक की संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज जुटाने की तैयारी कर रही है। हालांकि, इस मामले में विजिलेंस का कोई अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed