{"_id":"6a638870643d0c34e403b09f","slug":"cm-sukhvinder-sukhu-provided-financial-assistance-of-1-lakh-each-to-the-daughters-of-a-differently-abled-fathe-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla: दिव्यांग पिता की बेटियों को मुख्यमंत्री ने दी एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: दिव्यांग पिता की बेटियों को मुख्यमंत्री ने दी एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता
Fri, 24 Jul 2026 09:14 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 24 Jul 2026 09:14 PM IST
सार
दोनों छात्राओं ने आर्थिक तंगी के कारण अपनी पढ़ाई जारी रखने में आ रही कठिनाइयों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। दोनों छात्राओं के पिता दिव्यांग हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को जनता दरबार में पहुंचीं जिला सिरमौर की दो जरूरतमंद छात्राओं को तत्काल राहत प्रदान करते हुए एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए। दोनों छात्राओं ने आर्थिक तंगी के कारण अपनी पढ़ाई जारी रखने में आ रही कठिनाइयों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। दोनों छात्राओं के पिता दिव्यांग हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। छात्राओं ने उच्च शिक्षा जारी रखने के लिए सहायता की मांग की थी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को दोनों छात्राओं को मुख्यमंत्री राहत कोष से एक-एक लाख रुपये की सहायता राशि उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार जरूरतमंद और प्रतिभावान विद्यार्थियों की शिक्षा में आर्थिक अभाव को बाधा नहीं बनने देगी। उन्होंने अधिकारियों को ऐसे मामलों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री के इस निर्णय से छात्राओं और उनके परिवार को बड़ी राहत मिली है। उन्होंने सहायता के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।
विज्ञापन