फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   District administration to remain on alert for 24 hours amidst orange red alert; Disaster Management Authority

Himachal: ऑरेंज-रेड अलर्ट पर 24 घंटे सतर्क रहेंगे जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जारी किए निर्देश

Mon, 27 Jul 2026 07:08 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 27 Jul 2026 07:08 PM IST
सार

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एचपीएसडीएमए) ने प्रदेश में आपदा प्रबंधन व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए सभी जिलों को ऑरेंज और रेड अलर्ट के दौरान चौबीसों घंटे सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
District administration to remain on alert for 24 hours amidst orange red alert; Disaster Management Authority
राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण। - फोटो : एचपीएसडीएमए

विस्तार

हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एचपीएसडीएमए) ने प्रदेश में आपदा प्रबंधन व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए सभी जिलों को ऑरेंज और रेड अलर्ट के दौरान चौबीसों घंटे सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। उद्देश्य यह है कि किसी भी प्राकृतिक आपदा की स्थिति में समय रहते लोगों तक चेतावनी पहुंचाकर जानमाल के नुकसान को न्यूनतम किया जा सके।

विज्ञापन

प्राधिकरण ने सभी जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि मौसम विभाग की ओर से जारी ऑरेंज और रेड अलर्ट के दौरान लगातार निगरानी रखी जाए तथा चेतावनी संदेशों का अंतिम व्यक्ति तक समयबद्ध प्रसार सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए स्थानीय प्रशासन, पंचायतों और संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा सभी विभागों को संभावित आपदा से होने वाले नुकसान का पूरा रिकॉर्ड तैयार करने, उपलब्ध मशीनरी, उपकरणों और मानव संसाधनों की ताजा सूची तैयार रखने तथा आवश्यकता पड़ने पर तुरंत उपयोग में लाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही किसी भी आपदा के बाद बिजली, पेयजल, सड़क, संचार और अन्य आवश्यक सेवाओं की त्वरित बहाली सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed