सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Himachal: Arson Alleged at Two Houses Over Election Rivalry; FIR Registered Against 11 People

हिमाचल: चुनावी रंजिश में दो घरों में आगजनी का आरोप, 11 लोगों पर एफआईआर दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी, चुराह (चंबा)। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 03 Jun 2026 07:08 PM IST
विज्ञापन
सार

 चंबा जिले के चुराह उपमंडल के आयल क्षेत्र में पंचायत चुनाव की रंजिश को लेकर दो घरों में आगजनी का मामला सामने आया है।

Himachal: Arson Alleged at Two Houses Over Election Rivalry; FIR Registered Against 11 People
अपराध(सांकेतिक)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के चुराह उपमंडल के आयल क्षेत्र में पंचायत चुनाव की रंजिश को लेकर दो घरों में आगजनी का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में देर रात तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा। हालांकि, पुलिस की मुस्तैदी और त्वरित कार्रवाई के चलते स्थिति को नियंत्रित रखा गया तथा किसी बड़े विवाद को फैलने से रोक दिया गया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब 9:13 बजे थाना तीसा को सूचना मिली कि आयल गांव में आगजनी की घटना हुई है। कुछ लोगों के बीच विवाद की स्थिति बनी हुई है।

Trending Videos

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामले में बखतू खान निवासी सरोगा डाकघर आयल के बयान के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि वह दिनभर जंगल में जड़ी-बूटी खोजने गया हुआ था और शाम को अपने नए घर लाहरूड़ी लौट आया था। रात करीब आठ बजे उसने आयल से साहू जाने वाले रास्ते की ओर से शोर-शराबा सुना। बाहर निकलकर देखने पर कुछ लोग नारेबाजी करते हुए उसके घर की ओर आते दिखाई दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के अनुसार भीड़ को देखकर वह डर के कारण घर के समीप छिप गया। आरोप है कि इसके बाद लोगों ने उसके घर पर पथराव किया और फिर उसके घर को आग के हवाले कर दिया। शिकायत में दुनी चंद (पूर्व प्रधान आयल), होम देई, शेर सिंह, बृज लाल, केहर सिंह, गगन, तेज सिंह, रमेश, डोगरी, केवल तथा कुलदीप सहित 11 लोगों के नाम शामिल किए गए हैं। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि बाद में मंजूर अहमद निवासी खजराला ने उसे बताया कि उक्त लोगों ने जान मुहम्मद निवासी खजराला के घर को भी आग लगा दी है।

विज्ञापन

शिकायतकर्ता के अनुसार पंचायत चुनाव के दौरान उसे और उसके परिवार को कथित रूप से एक पक्ष विशेष के समर्थन में मतदान करने के लिए धमकियां दी गई थीं और उसी रंजिश के चलते यह घटना हुई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 191(2), 190, 326 (जी) और 352 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एसपी चंबा विजय कुमार सकलानी ने बताया कि मामले की जांच जारी है तथा पुलिस विभिन्न पहलुओं से साक्ष्य एकत्र कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed