फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal: Clerks and JOA (IT) completing two years of service to be regularized; documents sought from eligibl

हिमाचल: दो साल पूरे करने वाले क्लर्क और जेओए आईटी होंगे नियमित, पात्र कर्मचारियों के मांगे दस्तावेज

Fri, 07 Aug 2026 06:05 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 07 Aug 2026 06:05 PM IST
सार

उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला उपनिदेशकों को निर्देश जारी कर 30 सितंबर 2026 तक दो वर्ष की निरंतर संविदा सेवा पूरी करने वाले कर्मचारियों का पूरा रिकॉर्ड भेजने को कहा है।

विज्ञापन
Himachal: Clerks and JOA (IT) completing two years of service to be regularized; documents sought from eligibl
उच्च शिक्षा निदेशालय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश उच्च शिक्षा निदेशालय ने अनुबंध आधार पर कार्यरत क्लर्क और जूनियर ऑफिस असिस्टेंट आईटी के नियमितीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। निदेशालय ने सभी जिला उपनिदेशकों को निर्देश जारी कर 30 सितंबर 2026 तक दो वर्ष की निरंतर संविदा सेवा पूरी करने वाले कर्मचारियों का पूरा रिकॉर्ड भेजने को कहा है। सरकार की नियमितीकरण नीति के तहत वे क्लर्क और जेओए आईटी पात्र होंगे, जो 30 सितंबर 2026 तक अनुबंध आधार पर लगातार दो वर्ष की सेवा पूरी कर लेंगे। ऐसे कर्मचारियों से संबंधित दस्तावेज एकत्र कर सत्यापन के बाद उच्च शिक्षा निदेशालय भेजने को कहा गया है।

विज्ञापन

निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि जिला स्तर पर संचालित शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी कॉलेजों, पुस्तकालयों और एनसीसी कार्यालयों में कार्यरत पात्र कर्मचारियों की जानकारी भी शामिल की जाए। यदि किसी जिले में नियमितीकरण के लिए कोई पात्र कर्मचारी नहीं है तो उसकी शुन्य रिपोर्ट भी भेजनी होगी। जिला अधिकारियों को यह प्रमाणित करने के निर्देश दिए गए हैं कि उनके जिले का कोई भी पात्र क्लर्क या जेओए आईटी नियमितीकरण की सूची से छूटा न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

निदेशालय ने पात्र कर्मचारियों के नियमितीकरण के लिए 12 प्रकार के दस्तावेज अनिवार्य किए हैं। इनमें नियुक्ति आदेश, भर्ती का माध्यम, पुनर्नियुक्ति या सेवा समाप्ति आदेश (यदि लागू हों), शैक्षणिक योग्यता प्रमाणपत्र, हिमाचली बोनाफाइड प्रमाणपत्र, टाइप टेस्ट योग्यता, चरित्र प्रमाणपत्र, कार्य एवं आचरण प्रमाणपत्र, आरक्षण श्रेणी प्रमाणपत्र, दो वर्ष की निरंतर सेवा का प्रमाणपत्र और नवीनतम मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र शामिल हैं।

विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षकों का क्रमिक अनशन 13वें दिन भी जारी
प्रदेश राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ का स्कूल शिक्षा निदेशालय शिमला के बाहर क्रमिक अनशन शुक्रवार को 13वें दिन भी जारी रहा। संघ ने कहा कि शिक्षकों की न्यायोचित मांगों को लेकर शुरू किया गया आंदोलन पूरे जोश, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है तथा मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रहेगा। अनशन के 13वें दिन जिला किन्नौर इकाई के पदाधिकारियों ने भाग लिया। इनमें जिला अध्यक्ष सुरेंद्र नेगी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओमप्रकाश, महासचिव संजय रापा, कोषाध्यक्ष श्रवण नेगी, महालेखाकार सुरजीत सिंह तथा पूह खंड के उपाध्यक्ष गोबिंद सिंह शामिल रहे। पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षक वर्ग लंबे समय से अपनी मांगों के समाधान की प्रतीक्षा कर रहा है, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। संघ नेताओं ने बताया कि आंदोलन की शुरुआत 11 जुलाई 2026 को बनखंडी से न्याय यात्रा से हुई थी, जो शिमला पहुंची। इसके बाद 26 जुलाई को चौड़ा मैदान शिमला में विशाल धरना आयोजित किया गया और वहीं से क्रमिक अनशन शुरू किया गया। शिक्षक संघ का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा। संघ ने प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग से शिक्षकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग दोहराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed