{"_id":"6a6589e91bcc55211007167c","slug":"himachal-foreign-mbbs-students-one-year-internship-cm-sukhu-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: विदेश से MBBS करने वाले छात्रों को बड़ी राहत, हिमाचल सरकार ने 2 साल की इंटर्नशिप घटाकर 1 साल की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: विदेश से MBBS करने वाले छात्रों को बड़ी राहत, हिमाचल सरकार ने 2 साल की इंटर्नशिप घटाकर 1 साल की
Sun, 26 Jul 2026 09:45 AM IST
Ankesh Dogra
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Sun, 26 Jul 2026 09:45 AM IST
सार
हिमाचल सरकार ने विदेश से एमबीबीएस करने वाले कोविड-19 काल के मेडिकल ग्रेजुएट्स को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने दो वर्ष की अनिवार्य इंटर्नशिप को घटाकर एक वर्ष करने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग को जल्द आदेश जारी करने को कहा गया है। इस फैसले से प्रभावित छात्रों को समय पर अपना मेडिकल करियर शुरू करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू (फाइल फोटो)।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश सरकार ने विदेश से एमबीबीएस की पढ़ाई करने वाले चिकित्सा स्नातकों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कोविड-19 महामारी के दौरान ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए दो वर्ष की अनिवार्य इंटर्नशिप को घटाकर एक वर्ष करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक औपचारिकताएं जल्द पूरी कर आदेश जारी करने को कहा है, ताकि प्रभावित छात्र बिना किसी अतिरिक्त देरी के अपनी इंटर्नशिप पूरी कर सकें और चिकित्सा सेवा में योगदान दे सकें।
विज्ञापन
कोविड के कारण छात्रों को नहीं होगा नुकसान
सचिवालय में छात्रों और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान निष्पक्ष और व्यावहारिक दृष्टिकोण से करेगी। उन्होंने कहा कि कोविड-19 जैसी असाधारण परिस्थितियों के कारण किसी भी योग्य छात्र का भविष्य प्रभावित नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
NMC ने राज्यों को दिया है अधिकार
मुख्यमंत्री ने बताया कि राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) ने कोविड काल में ऑनलाइन पढ़ाई करने वाले विदेशी मेडिकल ग्रेजुएट्स के लिए प्रतिपूरक (Compensatory) प्रशिक्षण की अवधि तय करने का अधिकार राज्यों को दिया है। इसी अधिकार का उपयोग करते हुए हिमाचल सरकार ने इंटर्नशिप की अवधि दो वर्ष से घटाकर एक वर्ष करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
छात्रों को मिलेगा सीधा फायदा
सरकार के इस फैसले से उन छात्रों को बड़ी राहत मिलेगी, जिन्होंने कोविड-19 के दौरान विदेशों में ऑनलाइन माध्यम से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की थी और लंबी इंटर्नशिप अवधि के कारण अपने करियर की शुरुआत में देरी का सामना करना पड़ रहा था।