फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal weather chamba rockfall kotropi landslide orange alert

Himachal Rain : चंबा में चट्टानें गिरने से घर क्षतिग्रस्त, कोटरोपी में फिर बढ़ा भूस्खलन का खतरा

Thu, 30 Jul 2026 09:29 AM IST
Ankesh Dogra धर्मेंद्र पंडित, शिमला।
धर्मेंद्र पंडित, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Thu, 30 Jul 2026 09:29 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में मौसम साफ होने के बावजूद लगातार बारिश के बाद भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। चंबा के घोलटी गांव में चट्टान गिरने से एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि मंडी के कोटरोपी में पहाड़ी में फिर हलचल शुरू होने से चिंता बढ़ गई है। कई जिलों में सड़कें, बिजली और पेयजल योजनाएं प्रभावित हैं। मौसम विभाग ने चंबा, कांगड़ा और मंडी में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
himachal weather chamba rockfall kotropi landslide orange alert
चंबा के घोलटी में चट्टान गिरने से क्षतिग्रस्त मकान। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में बुधवार को अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहने और धूप खिली रही। हालांकि बीते दिन तक लगातार बारिश के बाद भूस्खलन और पहाड़ियों के दरकने का खतरा बना हुआ है। उधर, चंबा जिले में हालात अब भी सामान्य नहीं हो पाए हैं। सरोल पंचायत के घोलटी गांव में लगातार दूसरे दिन पहाड़ी से चट्टानें गिरती रहीं।

विज्ञापन

एक बड़ी चट्टान मकान की छत तोड़ते हुए घर के अंदर जा घुसी। हालांकि एहतियात के तौर पर परिवार मंगलवार को ही घर खाली कर चुका था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।  मौसम विभाग ने वीरवार को चंबा, कांगड़ा और मंडी जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट तथा कुल्लू, शिमला, सिरमौर और किन्नौर में येलो अलर्ट जारी किया है। मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग-154 पर पधर उपमंडल के तहत कोटरोपी की पहाड़ी में फिर से हलचल शुरू हो गई है। निर्माणाधीन फोरलेन के पास नई सड़क का हिस्सा धंस गया है और एक पुलिया भी क्षतिग्रस्त हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन ने कड़ी मशक्कत के बाद हाईवे पर यातायात बहाल कर दिया है, लेकिन खतरा टला नहीं है।  जिले में 110 सड़कें, 109 ट्रांसफार्मर और 43 पेयजल योजनाएं अभी भी प्रभावित हैं। चंबा-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग दिनभर कभी खुलता तो कभी बंद होता रहा। धर्मशाला में बुधवार सुबह बस अड्डे के समीप पहाड़ी से भूस्खलन होने से कांगड़ा कला संग्रहालय परिसर और बस अड्डे की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। वहीं होशियारपुर रोड पर पेड़ गिरने से करीब आठ घंटे तक यातायात प्रभावित रहा और वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से भेजना पड़ा। 

विज्ञापन

मणिकर्ण के लपास क्षेत्र में नाले में आई बाढ़ से एक कार बह गई। वहीं मणिकर्ण गुरुद्वारे के पास पहाड़ी से पत्थर गिरने से एक टैक्सी क्षतिग्रस्त हो गई। चालक बाल-बाल बच गया। राजधानी शिमला समेत प्रदेश के कई हिस्सों में बुधवार को मौसम साफ रहा और धूप खिली। हालांकि सोलन और सिरमौर के कुछ क्षेत्रों में हल्की  से मध्यम बारिश दर्ज की गई।  हमीरपुर और ऊना में भी मौसम सामान्य बना रहा।

पालमपुर में सबसे ज्यादा 133 मिलीमीटर बारिश
पिछले 24 घंटे में पालमपुर में 133, कांगड़ा में 104, सराहन में 35, मनाली में 28, भुंतर में 17, धर्मशाला में 16, सोलन में 14 और नाहन 4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed