Hindi News
›
Himachal Pradesh
›
Shimla News
›
hp Electricity board employees will go on a pen down strike against the central government's electricity amend
{"_id":"6980727437588dcf9a0ee0ca","slug":"hp-electricity-board-employees-will-go-on-a-pen-down-strike-against-the-central-government-s-electricity-amend-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: केंद्र सरकार के बिजली संशोधन विधेयक पेन डाउन हड़ताल करेंगे प्रदेश विद्युत बोर्ड कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: केंद्र सरकार के बिजली संशोधन विधेयक पेन डाउन हड़ताल करेंगे प्रदेश विद्युत बोर्ड कर्मचारी
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 02 Feb 2026 03:16 PM IST
विज्ञापन
सार
प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड कर्मचारियों, इंजीनियरों और पेंशन भोगियों के संगठनों की संयुक्त कार्रवाई समिति (जेएसी) ने पेन डाउन और टूल डाउन हड़ताल का एलान किया है।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड कर्मचारियों, इंजीनियरों और पेंशन भोगियों के संगठनों की संयुक्त कार्रवाई समिति (जेएसी) ने राष्ट्रीय विद्युत कर्मचारी और इंजीनियरों की समन्वय समिति की ओर से दिए गए राष्ट्रव्यापी हड़ताल आह्वान के समर्थन में 12 फरवरी को राज्यव्यापी पेन डाउन और टूल डाउन कर प्रदर्शन की घोषणा की है। यह विरोध प्रदर्शन प्रस्तावित विद्युत (संशोधन) विधेयक 2025 के साथ प्रदेश में विद्युत क्षेत्र को प्रभावित करने वाले कई महत्वपूर्ण मुद्दों का विरोध करने वाले राष्ट्रीय आंदोलन के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए आयोजित किया जा रहा है। इस दिन राष्ट्रीय स्तर पर लगभग 27 लाख बिजली कर्मचारी व अभियंता इस संशोधन बिल के खिलाफ हड़ताल में रहेंगे।
Trending Videos
जेएसी के घटकों के प्रतिनिधि ई. लोकेश ठाकुर, हीरा लाल वर्मा, प्रशांत शर्मा, ई. मुकेश राठी, ई. शशि कांत, ई. नरेंद्र ठाकुर, ई. मनोहर लाल, ई. एएस गुप्ता, ई. एसके सोनी और अश्विनी शर्मा की ओर से हस्ताक्षरित इस आशय का नोटिस बोर्ड प्रबंधन को सौंपा जा चुका है। प्रदेश में विरोध प्रदर्शन के दिन बिजली कर्मचारी और इंजीनियर अपने-अपने कार्यस्थलों पर मौजूद रहेंगे, लेकिन राष्ट्रीय स्तर पर घोषित कार्य योजना के अनुसार 24 घंटे की अवधि तक नियमित कर्तव्यों का पालन नहीं करेंगे। जेएसी ने जनता को आश्वासन दिया है कि ग्रिड स्थिरता, सार्वजनिक सुरक्षा और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक और आपातकालीन सेवाएं जारी रखी जाएंगी। इस दिन दोपहर के भोजन के समय राज्य भर में बोर्ड कार्यालयों के सामने बिजली बोर्ड पेंशनर्ज व उपभोक्ताओं के साथ प्रदर्शन कर बिजली बोर्ड के निजीकरण की मुहिम का विरोध करेंगे। संयुक्त कार्रवाई समिति ने मांग की है कि बोर्ड प्रबंधन, बोर्ड़ से संबंधित मुद्दों पर कर्मचारी प्रतिनिधियों के साथ सार्थक बातचीत कर इनका समाधान करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।