{"_id":"6976302a1f338a39980cab2c","slug":"preperation-for-republic-day-shimla-news-c-19-sml1002-668625-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: बर्फ से ढकी वादियों के बीच रिज पर परेड में निकलेंगी झांकियां, हेलीकॉप्टर से होगी पुष्पवर्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: बर्फ से ढकी वादियों के बीच रिज पर परेड में निकलेंगी झांकियां, हेलीकॉप्टर से होगी पुष्पवर्षा
विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह 11:00 बजे से शुरू होगा गणतंत्र दिवस समारोह, राज्यपाल लेंगे परेड की सलामी
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू भी करेंगे शिरकत, झांकियों में दिखेगी विकास की गाथा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। बर्फबारी से ढकी वादियों के बीच ऐतिहासिक रिज मैदान पर सोमवार को राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह मनाया जाएगा। सुबह 11:00 बजे शुरू होने वाले समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल करेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान परेड, विभिन्न विभागों की झांकियों का प्रदर्शन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला-जम्मू कश्मीर, उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला, एकलव्य कला मंच, हिमाचल प्रदेश पुलिस प्रथम वाहिनी आईआरबीएन बनगढ़, ऊना, सांस्कृतिक दल हमीरपुर, उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला-उत्तराखंड और जिला शिमला का सांस्कृतिक दल प्रस्तुति देंगे। समारोह के दौरान पहली बार रिज मैदान पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की जाएगी।
गणतंत्र दिवस पर रिज मैदान पर परेड कमांडर लेफ्टिनेंट शाश्वत तिवारी जेएंडके राईफल के अगुवाई में मार्च पास्ट होगी। इसके अलावा सेना प्रथम जेएंडके राइफल, जतोग, भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस टुकड़ी, सशस्त्र सीमा बल, सेना पाइप बैंड (प्रथम जे एंड के राइफल जतोग), पंजाब पुलिस, हिमाचल प्रदेश पुलिस तृतीय वाहिनी आईआरबीएन पंडोह, हिमाचल प्रदेश पुलिस प्रथम वाहिनी आईआरबीएन बनगढ, द्वितीय वाहिनी आईआरबीएन सकोह, हिमाचल प्रदेश पुलिस (महिला), यातायात पुलिस, प्रदेश पुलिस ब्रास बैंड, गृह रक्षक टुकड़ी (पुरुष), गृह रक्षक टुकड़ी (महिला), गृह रक्षक बैंड, डाक सेवा, पूर्व सैनिक टुकड़ी, राष्ट्रीय कैडेट कोर एनसीसी (बाल और कन्या), राष्ट्रीय सेवा योजना (बाल और कन्या), भारत स्काउट एवं गाइड और हिमाचल प्रदेश आपदा प्रबंधन की टुकड़ी मार्च पास्ट करेगी।
रिज पर निकलेगी 18 विभागों की झांकियां
रिज मैदान पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर शस्त्र प्रदर्शन प्रथम, जेएंडके राइफल जतोग, कृषि विभाग, उद्यान विभाग, फोरेंसिक सेवा निदेशालय, वन विभाग, पर्यटन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, विद्युत बोर्ड, शिक्षा विभाग, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण शिमला, नगर निगम शिमला, हिम ऊर्जा, ग्रामीण विकास विभाग, उद्योग विभाग, पशुपालन विभाग, भाषा एवं संस्कृति विभाग और स्वास्थ्य विभाग की ओर से झांकियां निकाली जाएंगी। इनमें विकास और आम जनता के लिए चलाई जा रही सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। चौड़ा मैदान में रविवार शाम तक इन झांकियों को अंतिम रूप देने का काम जारी रहा।
सुरक्षा के किए गए पुख्ता इंतजाम
समारोह के दौरान ऐतिहासिक रिज मैदान पर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। धमाके की धमकी के बाद अतिरिक्त पुलिस की तैनाती की जा रही है। मंच के आसपास सुरक्षा कड़ी रहेगी। इसे लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने रविवार शाम भी बैठक की जिसमें दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।
Trending Videos