सब्सक्राइब करें

शिमला में बर्फबारी: कुफरी और नारकंडा बना सैलानियों की पहली पसंद, दो हफ्तों से अधिकतर होटल एडवांस बुक

विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 23 Jan 2022 12:56 PM IST
विज्ञापन
Shimla News: Tourist prefer for stay at Kufri and Narkanda instead of shimla
शिमला में शनिवार को हुई बर्फबारी। - फोटो : अमर उजाला

बर्फबारी के बाद पहाड़ों की रानी शिमला की अपेक्षा सैलानी कुफरी और नारकंडा में ठहरने को तरजीह दे रहे हैं। शिमला की तुलना में कुफरी और नारकंडा के होटलों में ऑक्यूपेंसी अधिक है। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सैलानी भीड़भाड़ से दूर रहना पसंद कर रहे हैं। इस वीकेंड पर मौसम विभाग की ओर से जारी बर्फबारी के पूर्वानुमान के बाद शिमला के होटलों में जहां 60 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी रही वहीं कुफरी और नारकंडा के होटल सौ फीसदी तक पैक रहे। कोरोना संक्रमण बढ़ने के बाद प्रशासन की ओर से लगाई बंदिशों का भी शिमला के पर्यटन कारोबार पर असर पड़ रहा है।

Trending Videos
Shimla News: Tourist prefer for stay at Kufri and Narkanda instead of shimla
- फोटो : अमर उजाला

जिला प्रशासन की ओर से सोमवार से शनिवार तक बाजारों के खुलने का समय सुबह आठ से शाम साढ़े छह बजे निर्धारित किया है। रविवार को बाजार बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं। रविवार को सिर्फ रोजमर्रा की जरूरतों की दुकानें सुबह आठ से दोपहर एक बजे तक खोलने की छूट है। हालांकि यह आदेश पूरे जिले के लिए जारी किए हैं लेकिन शिमला शहर में ही आदेश प्रभावी तौर पर लागू हो रहे हैं। छुट्टियों का आनंद लेने के लिए आने वाले सैलानी शिमला में ठहर कर परेशानी मोल नहीं लेना चाह रहे। अधिकतर टूरिस्ट वीकेंड पर ही शिमला का रुख करते हैं। शनिवार को शाम साढ़े छह बजे बाजार बंद और रविवार को बाजार पूरी तरह बंद होने से सैलानी परेशान हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shimla News: Tourist prefer for stay at Kufri and Narkanda instead of shimla
- फोटो : अमर उजाला

शिमला के पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए प्रशासन की ओर से लगाई बंदिशों का असर शहर के पर्यटन कारोबार पर पड़ रहा है। टूरिज्म इंडस्ट्री स्टेक होल्डर्स एसोसिएशन के मुख्य सलाहकार गोपाल अग्रवाल ने बताया कि पिछले हफ्ते के मुकाबले इस हफ्ते सैलानियों की आमद बढ़ी है, लेकिन ऑक्यूपेंसी 60 से 70 फीसदी तक ही है। कोरोना संक्रमण से बचाव और बंदिशों की उलझनों से बचने के लिए टूरिस्ट शिमला से बाहर ठहरने को तरजीह दे रहे हैं।

Shimla News: Tourist prefer for stay at Kufri and Narkanda instead of shimla
- फोटो : अमर उजाला

न्यू कुफरी एडवेंचर रिजार्ट और होटल ट्विन टावर के प्रबंध निदेशक बलदेव ठाकुर ने कहा कि दो हफ्तों से कुफरी के अधिकतर होटल वीकेंड के लिए एडवांस बुक चल रहे हैं। टूरिस्ट शिमला की भीड़ से दूर ठहरने को तवज्जो दे रहे हैं। बर्फ सैलानियों को आकर्षित कर रही है। वैक्सीनेशन करवा कर आ रहे सैलानी कोविड प्रोटोकॉल का भी पालन कर रहे हैं।

विज्ञापन
Shimla News: Tourist prefer for stay at Kufri and Narkanda instead of shimla
- फोटो : अमर उजाला

होटल नारकंडा हिल्स के संचालक विक्रांत श्याम ने बताया कि वीकेंड के लिए नारकंडा के होटल और होम स्टे एडवांस बुक हैं। हफ्ते के अन्य दिनों में भी 70 से 80 फीसदी ऑक्यूपेंसी चल रही है। लाइव स्नो फॉल देखने के लिए सैलानी नारकंडा का रुख कर रहे हैं। कोरोना से बचाव के लिए भी टूरिस्ट भीड़ भाड़ से दूर ठहरने को प्राथमिकता दे रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed