{"_id":"5dfb9bf68ebc3e87e577a6a9","slug":"statue-of-mahatma-gandhi-on-the-lines-of-the-statue-of-unity-jairam","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेच्यू ऑफ यूनिटी की तर्ज पर बने महात्मा गांधी की प्रतिमा: जयराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेच्यू ऑफ यूनिटी की तर्ज पर बने महात्मा गांधी की प्रतिमा: जयराम
Thu, 19 Dec 2019 09:19 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 19 Dec 2019 09:19 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर(फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गुरुवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती को लेकर गठित राष्ट्र स्तरीय समिति की बैठक में हिस्सा लिया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पुर्तगाल के प्रधानमंत्री एनटोनियो कोस्टा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कमेटी को सुझाव दिया कि सरदार वल्लभभाई पटेल के स्टेच्यू ऑफ यूनिटी की तरह महात्मा गांधी की प्रतिमा भी स्थापित की जानी चाहिए। इसके लिए महात्मा गांधी की स्मृति से जुड़े सभी स्थानों से मिट्टी एकत्रित की जानी चाहिए। जिन स्थानों का गांधी ने भ्रमण किया है। उन स्थानों से संबंधित चीजें एक संग्रहालय में संरक्षित की जानी चाहिए।
विज्ञापन
इस कार्य में युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से लोगों को इस बारे में जागरूक करने के लिए व्यापक जन जागरूकता अभियान आरंभ किया गया है। शैक्षणिक संस्थानों मेें निबंध, चित्रकला, वाद-विवाद प्रतियोगिताओं के साथ साथ नुक्कड़ नाटक, लघु फिल्मों की स्क्रीनिंग, कवि सम्मेलन तथा अन्य सांस्कृतिक गतिविधियां करवाई जा रही हैं।
विज्ञापन
3000 स्कूलों और 100 महाविद्यलयों को दो-दो कूड़ादान देने की घोषणा की गई है। वन टाइम यूज प्लास्टिक के प्रयोग पर पाबंदी लगाई गई है। ग्राम पंचायतों को विभिन्न गतिविधियों के अभिसरण का मुख्य केंद्र बनाया गया है। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव राम सुभग सिंह, प्रधान आवासीय आयुक्त और मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजय कुंडू भी बैठक में उपस्थित रहे।