{"_id":"6a63852ada2688ad1102d754","slug":"term-exams-for-classes-9-and-11-in-cbse-schools-to-be-held-at-the-school-level-change-in-system-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: सीबीएसई स्कूलों में 9वीं और 11वीं की स्कूल स्तर पर होंगी टर्म परीक्षाएं, व्यवस्था में बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: सीबीएसई स्कूलों में 9वीं और 11वीं की स्कूल स्तर पर होंगी टर्म परीक्षाएं, व्यवस्था में बदलाव
Fri, 24 Jul 2026 09:00 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 24 Jul 2026 09:00 PM IST
सार
सीबीएसई से संबद्ध सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले 9वीं और 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा व्यवस्था में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
परीक्षा(सांकेतिक)।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के सीबीएसई से संबद्ध सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले 9वीं और 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा व्यवस्था में बदलाव किया गया है। शिक्षा निदेशालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 से नई व्यवस्था लागू करने के आदेश जारी कर दिए हैं। नई व्यवस्था के तहत 9वीं और 11वीं कक्षा की प्रथम एवं द्वितीय टर्म परीक्षाएं संबंधित विद्यालय अपने स्तर पर आयोजित करेंगे। इन कक्षाओं के विद्यार्थियों की लिस्ट ऑफ कैंडिडेट्स (एलओसी) अब हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड को नहीं भेजी जाएगी।
विज्ञापन
शिक्षा निदेशालय के आदेशों के अनुसार यह व्यवस्था सीबीएसई की परीक्षा उपविधियों और नवीन पाठ्यक्रम के अनुरूप लागू की जा रही है। 11वीं कक्षा की सभी परीक्षाएं विद्यालय स्तर पर आयोजित होंगी, जबकि 9वीं कक्षा की परीक्षाएं भी सीबीएसई के निर्धारित नियमों के अनुसार संबंधित स्कूल ही संचालित करेंगे। आदेश में कहा गया है कि सितंबर 2026 में 9वीं और 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों की एलओसी सीधे सीबीएसई पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। इस प्रक्रिया में हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की कोई भूमिका नहीं रहेगी।
विज्ञापन