सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   tourists in shimla

Shimla News: राजधानी में घटी पर्यटकों की आमद, होटलों में 40 से 50 फीसदी कमरे बुक

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 08:30 PM IST
विज्ञापन
tourists in shimla
शिमला के रिज मैदान पर शुक्रवार को खिली धूप में घूमते सैलानी ।फोटो संवाद
विज्ञापन
पिछले सप्ताह शहर के अधिकांश होटल 90 फीसदी तक रहे थे पैक
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी में पर्यटकों की आमद में अचानक गिरावट आ गई है। इसका सीधा असर होटल कारोबारियों पर देखने को मिल रहा हैं। आमतौर पर जहां वीकेंड में होटलों में पर्यटकों की भारी भीड़ रहती थी, लेकिन इस बार शुक्रवार शाम तक शहर के सभी होटलों में पर्यटकों की ऑक्यूपेंसी महज 40 से 50 तक ही है। होटल
शहर के होटलों में पिछले सप्ताह तक जहां 90 फीसदी तक आक्यूपेंसी थी। वहीं, अब मौसम में बदलाव के कारण एकाएक गिरावट आई है। इस वीकेंड पर शुक्रवार शाम तक रिज मैदान, मालरोड और स्कैंडल प्वाइंट पर पर्यटकों की भीड़ कम ही देखने को मिली। हालांकि चंडीगढ़, परवाणु और गुजरात से पर्यटक शिमला घूमने पहुंचे हैं, लेकिन दूसरी ओर शाम ढलते ही चंडीगढ़ व परवाणु जैसे क्षेत्रों में रहने वाले लोग लौटने शुरू हो गए। केवल दिल्ली, पंजाब व हरियाणा से आए पर्यटक ही रुके हैं। होटल संचालकों का कहना है कि इस समय मैदानी इलाकों और पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम लगभग एक जैसा बना हुआ है। ऐसे में सैलानियों का पहाड़ों की ओर आने का विशेष आकर्षण महसूस नहीं हो रहा है। यही वजह है कि वीकेंड पर भी उम्मीद के मुताबिक भीड़ नहीं पहुंच रही। जैसे ही गर्मी बढ़ेगी, पर्यटक फिर से पहाड़ों की ओर रुख करेंगे। फिलहाल, पर्यटकों की कमी से होटल, रेस्टोरेंट और अन्य पर्यटन आधारित व्यवसायों पर असर साफ तौर पर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीकेंड पर सैलानियों की आमद में कमी हुई है। अभी पचास फीसदी के करीब होटलों की ऑक्यूपेंसी है। शनिवार को इसमें कुछ हद तक इजाफा हो सकता है।
- प्रिंस कुकरेजा, उपाध्यक्ष शिमला होटिलियर एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed