{"_id":"57cc7d064f1c1bbe303178cf","slug":"azam-khan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूंजीपतियों के एजेंट बन गए हैं पीएम : आजम खान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूंजीपतियों के एजेंट बन गए हैं पीएम : आजम खान
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
Updated Mon, 05 Sep 2016 02:19 AM IST
विज्ञापन
एएएलसी डॉ. सरोजिनी अग्रवाल के आवास पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते मंत्री आजम खां।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सूबे के नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री पूंजीपतियों के एजेंट बन गए हैं। शर्म की बात यह है कि वे निजी कंपनियों का कारोबार चला रहे हैं। कश्मीर में हालात खराब हैं और वे बिना किसी बुलावे के दुश्मन देश जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जन-गण-मन अंग्रेजों को लुभाने के लिये गाया जाता था। इसीलिए सारे जहां से अच्छा पीछे रह गया।
रविवार को मेरठ आए कैबिनेट मंत्री आजम खां एमएलसी डॉ. सरोजिनी अग्रवाल के आवास पहुंचे। यहां पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, विडंबना की बात यह है कि कश्मीर के हालात चिंताजनक हैं पर अपने देश के प्रधानमंत्री दुश्मन मुल्क में बिना बुलाए जाते हैं। वहां के पीएम की मां के पैर छूते हैं और उन्हें शॉल भेंट करते हैं। यह हमारे मुल्क का अपमान है। उन्होंने कहा कि विदेश घूमने के बजाय पीएम को कश्मीर पर ध्यान देना चाहिए।
आजम खां बोले कि चीनी फौज हमारी जमीन पर कब्जा कर है और पीएम चीन यात्रा का लुत्फ उठा रहे हैं। आरोप लगाया कि पीएम पूरी तरह से पूंजीपतियों के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने प्रदेश की सपा सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं। कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा हज हाउस यहां बनाया गया है। वाराणसी में भी हज हाउस बनाने की बात कही। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह, गोपाल अग्रवाल, एडवोकेट राजपाल सिंह, परविंदर सिंह ईशू, आदिल चौधरी, संगीता राहुल, डॉ. राजेश, चैतन्य देव स्वामी, रामदत्त शर्मा, अफजाल सैफी, साजिद लावड़, सतेंद्र यादव समेत काफी लोग मौजूद रहे।
संत मदर टेरेसा पर संघ का दोहरा चरित्र
आजम खां ने कहा कि मदर टेरेसा को संत की उपाधि मिलने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का दोहरा चरित्र सामने आया है। जब मदर टेरेसा जीवित थीं, तबप संघ हमेशा उनका विरोध करता रहा। आज संत की उपाधि मिलने पर हर्ष जता रहा है। यही उसका दोहरा चरित्र है।
ज्योत्सना को बर्खास्त करने की संस्तुति
आजम खान ने मनोनीत पार्षद ज्योत्सना गुर्जर को बर्खास्त करने की भी बात कही। दरअसल, ज्योत्सना के पति सुभाष गुर्जर ने रालोद ज्वाइन कर ली है। इस पर जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह ने रिपोर्ट बनाकर मंत्री के सामने रखी। इसके बाद उन्होंने तत्काल ज्योत्सना को बर्खास्त करने की संस्तुति कर दी।
Trending Videos