फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

20,000 रुपये में बेस्ट फोन कौन सा है, यहां देखें पूरी लिस्ट

Thu, 12 Nov 2020 11:00 AM IST
प्रदीप पाण्डेय टेक, डेस्क अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक, डेस्क अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रदीप पाण्डेय Updated Thu, 12 Nov 2020 11:00 AM IST
विज्ञापन
best phone under 20000 in India November 2020 price and specifications
best phone under 20000 - फोटो : Amar Ujala

भारतीय स्मार्टफोन बाजार में 20 हजार रुपये की रेंज में कई सारे स्मार्टफोन हैं, लेकिन यदि आपको इनमें से एक चुनना हो तो आप किसे चुनेंगे? यह थोड़ा मुश्किल काम है। चलिए हम इस काम को आसान बना देते हैं। आइए 20 हजार रुपये तक की बजट में कुछ बेस्ट स्मार्टफोन के बारे में जानते हैं।

best phone under 20000 in India November 2020 price and specifications
Poco X3 - फोटो : POCO
Poco X3

Poco X3 के 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है। वहीं, इसके 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,499 रुपये है। जबकि, इसके टॉप वेरिएंट 8GB + 128GB स्टोरेज की कीमत 19,999 रुपये है। फोन में 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसकी रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 732G SoC प्रोसेसर दिया गया है। Poco X3 में 6000mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है, जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

best phone under 20000 in India November 2020 price and specifications
Realme 7 Pro - फोटो : प्रदीप पाण्डेय
Realme 7 Pro

Realme 7 Pro के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 19,999 रुपये है। इसमें 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले जिसका रिफ्रेश रेट 180Hz है। फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 720G प्रोसेसर दिया गया है जिसके साथ ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 618 जीपीयू का सपोर्ट मिलेगा। इस फोन में 6 जीबी और 8 जीबी की रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। इसमें 4500mAh की बैटरी है जो 65वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
best phone under 20000 in India November 2020 price and specifications
Realme 7 - फोटो : Realme

Realme 7

Realme 7 के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 14,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 16,999 रुपये है। Realme 7 में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले, मीडियाटेक हीलियो G95 प्रोसेसर है जिसके साथ ग्राफिक्स के लिए ARM Mali-G76 MC4 GPU मिलेगा। इस फोन में 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। Realme 7 में 5000mAh की बैटरी है जो 30W की डर्ट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

विज्ञापन
best phone under 20000 in India November 2020 price and specifications
Poco X2
POCO X2

Poco X3 के 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,499 रुपये है। वहीं, इसके 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,499 रुपये है। Poco X3 में 6.67 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसमें क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 732G SoC प्रोसेसर और 6000mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है, जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed