भारत में स्मार्टफोन का बाजार इतना बड़ा और दुविधा वाला हो गया है कि एक तय कीमत में बेस्ट स्मार्टफोन चुनना मुश्किल हो गया है। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको 10,000 रुपये से कम कीमत में मिलने वाले 5 ऐसे स्मार्टफोन के बारे में बताएंगे जो कैमरा, बैटरी, प्रोसेसर से लेकर बिल्ड क्वालिटी तक में शानदार हैं। आइए जानते हैं...
10,000 रुपये से कम कीमत में आते हैं ये दमदार फोन, फीचर्स हैं कमाल के
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस फोन की शुरुआती कीमत 7,999 रुपये है जिसमें आपको 2 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज वाला फोन मिलेगा, वहीं 4GB रैम के साथ 64GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 8,999 रुपये है। इस फोन में 6.53 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले, मीडियाटेक हीलियो G35 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें मेन कैमरा 13 मेगापिक्सल का है और दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है। सेल्फी के लिए इस फोन में 5 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। Poco C3 में 5000mAh की बैटरी है।
रेडमी 8 का 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 9,999 रुपये मिलेगा। इस फोन में 6.2 इंच की नॉच एचडी प्लस डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर, डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 12 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स 363 प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद हैं। साथ ही ग्राहक 8 मेगापिक्सल वाले कैमरा से शानदार सेल्फी क्लिक कर सकेंगे। इसमें 5000mAh की बैटरी है।
इस फोन में 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। इसकी कीमत 8,999 रुपये है। इस फोन में 6000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। इसके अलावा इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक लेंस 13 मेगापिक्सल का, दूसरा 2 मेगापिक्सल और तीसरा 2 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का लेंस मिलेगा।
Moto E7 Plus
फोन की कीमत 9,499 रुपये है। फोन में 6.5 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज और डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें मेन कैमरा 48 मेगापिक्सल का, दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी है जो 10वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।