फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

OnePlus 7 Pro के लिए बुकिंग शुरू, मिल रहा है 15 हजार रुपये का फायदा

Sat, 04 May 2019 01:49 PM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Sat, 04 May 2019 01:49 PM IST
विज्ञापन
OnePlus 7 Pro Pre-booking starts in India via Amazon, know offers and specifications
OnePlus 7 Series

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी OnePlus 14 मई को वनप्लस 7 और वनप्लस 7 प्रो लॉन्च करने वाली है। दोनों फोन को 14 मई को बैंगलुरू में आयोजित एक इवेंट में लॉन्च किया जाएगा। वहीं लॉन्चिंग से पहले कंपनी ने भारत में OnePlus 7 Pro की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। OnePlus ने OnePlus 7 Pro प्रो की बुकिंग की जानकारी ट्वीट करके दी है।

OnePlus 7 Pro Pre-booking starts in India via Amazon, know offers and specifications
oneplus 7 PRO

प्री-बुकिंग ऑफर के तहत 1000 रुपये में फोन को बुक किया जा सकता है। इसके अलावा अमेजन पर दी गई जानकरी के मुताबिक प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहकों को 6 महीने की वैधता के साथ फ्री में स्क्रीन रिप्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी जिसकी कीमत 15,000 रुपये है। फोन की प्री-बुकिंग अमेजन पर आज यानि 3 मई को दोपहर 12 बजे से होगी।

ये भी पढ़ेंः OnePlus 7: नहीं मिलेगा यह खास फीचर, यहां पढ़ें अभी तक सामने आईं सभी जानकारी

OnePlus 7 Pro Pre-booking starts in India via Amazon, know offers and specifications
oneplus 7 - फोटो : Giztop/Screenshot by Carrie Mihalcik/CNET

वनप्लस 7 की कीमत
कीमत की बात करें तो वनप्लस अपने हर एक नए फोन की कीमत औसतन 12.6 फीसदी अधिक रखती है। ऐसे में कहा रिसर्च फर्म techARC ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि OnePlus 7 की भारत में कीमत 39,500 रुपये हो सकती है। बता दें कि वनप्लस 6 को 34,999 रुपये और OnePlus 6T को 37,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। techARC ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि OnePlus 7 की कीमत 37,000  से 39,500 रुपये के बीच हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
OnePlus 7 Pro Pre-booking starts in India via Amazon, know offers and specifications
OnePlus 7 Pro

वनपल्स 7 की स्पेसिफिकेशन
OnePlus 7 को क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर और कम से कम 6 जीबी रैम के साथ लॉन्च किया जाएगा। फोन में बड़ी बैटरी मिल सकती है। इसके अलावा इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा। वहीं OnePlus 7 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा मिलेगा और इसके साथ 3X का जूम मिलेगा, हालांकि वनप्लस 7 में वायरलेस चार्जिंग शायद ही मिलेगी।

विज्ञापन
OnePlus 7 Pro Pre-booking starts in India via Amazon, know offers and specifications
oneplus 7 - फोटो : androidauthority

इसके अलावा न्यूयॉर्क टाइम्स अखबार में दिए गए विज्ञापन की मानें तो वनप्लस में 3.5 एमएम का हेडफोन जैक नहीं मिलेगा। कंपनी के सीईओ पिट लाउ के मुताबिक वनप्लस 7 प्रो में 5जी की सुविधा मिलेगी। फोन में क्वॉड एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी। फोन में 4000mAh की बैटरी के साथ 30 वॉट का चार्जर मिलेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed