फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   540 Sanitation Workers Protest in Mathura After Being Removed Without Salary

सफाई कर्मियों का दर्द: 15 दिन में ही छीन ली नौकरी, वेतन भी नहीं दिया; आक्रोशित कर्मचारियों ने किया हंगामा

Mon, 05 Oct 2026 02:32 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 05 Oct 2026 02:32 PM IST
सार

मथुरा में 540 सफाई कर्मचारियों को 15 दिन काम कराने के बाद कार्यमुक्त किए जाने और वेतन न मिलने के विरोध में हड़ताल जारी है। महिला-पुरुष कर्मचारियों ने जुलूस निकालकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और डीएम को आठ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा।
 

विज्ञापन
540 Sanitation Workers Protest in Mathura After Being Removed Without Salary
सफाई कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में 540 सफाई कर्मचारियों को 15 दिन काम कराने के बाद कार्यमुक्त किए जाने और वेतन का भुगतान न किए जाने के विरोध में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल सोमवार को भी जारी रही। बड़ी संख्या में महिला और पुरुष सफाई कर्मचारियों ने जुलूस निकालकर जिला मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी को आठ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन




सफाई कर्मचारियों का आरोप है कि भर्ती के नाम पर 540 कर्मचारियों को 15 दिन का प्रशिक्षण दिया गया। इसके बाद उनसे सफाई कार्य भी कराया गया, लेकिन 15 दिन बाद अचानक उन्हें कार्य करने से मना कर दिया गया। कर्मचारियों का कहना है कि काम कराने के बावजूद उन्हें अभी तक वेतन का भुगतान भी नहीं किया गया है।
विज्ञापन


सोमवार को बड़ी संख्या में कर्मचारी एकत्र होकर जुलूस के रूप में जिला मुख्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने मांग की कि 540 सफाई कर्मचारियों को तत्काल कार्य पर वापस लिया जाए और किए गए कार्य का बकाया वेतन दिलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों ने कहा कि जब उनसे भर्ती प्रक्रिया के तहत प्रशिक्षण के साथ काम कराया गया तो अब उन्हें अचानक कार्यमुक्त करना उनके साथ अन्याय है। उन्होंने प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप कर कर्मचारियों की भर्ती बहाल करने और नियमित रूप से काम दिए जाने की मांग की। साथ ही अन्य मांगों को लेकर आठ सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed