Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   After Eight Years of Trial, Agra Court Acquits Man in Kidnapping Case

यूपी: आठ साल पहले लगा था अपहरण का त्याग, कोर्ट ने अब किया दोषमुक्त; मेडिकल रिपोर्ट से पता चला सच

Thu, 12 Nov 2026 10:15 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 12 Nov 2026 10:15 AM IST
सार

आगरा में 2018 में दर्ज अपहरण के मामले में अदालत ने मनोज कुमार को आठ साल बाद संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त कर दिया। युवती को प्राथमिकी में 16 साल का बताया गया था, जबकि मेडिकल रिपोर्ट में उसकी उम्र करीब 18 वर्ष पाई गई और उसने अदालत में अपनी मर्जी से जाने की बात कही।
 

विज्ञापन
After Eight Years of Trial, Agra Court Acquits Man in Kidnapping Case
court new - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 अपर सत्र न्यायाधीश/त्वरित न्यायालय-01 यशवंत कुमार सरोज ने अपहरण के आरोपी मनोज कुमार को आठ साल तक चले मुकदमे के बाद संदेह का लाभ देकर दोषमुक्त कर दिया। अदालत ने पाया कि जिस युवती को 16 वर्ष का बताकर उसके अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। चिकित्सकीय रिपोर्ट में उसकी आयु करीब 18 वर्ष पाई गई।
विज्ञापन


थाना जगदीशपुरा में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, घटना 2 नवंबर, 2018 की है। युवती की मां ने आरोप लगाया था कि पड़ोस का आरोपी मनोज उनकी बेटी को बहलाकर अपने साथ ले गया। पुलिस अपहरण के आरोप में विवेचना के बाद अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया था। सुनवाई के दौरान मुकदमे ने अलग मोड़ लिया। युवती ने अपने बयान में कहा कि वह आरोपी के साथ मर्जी से गई थी।
विज्ञापन


धारा 164 के बयान में भी उसने अपनी उम्र 18 वर्ष बताई। अदालत ने यह भी गौर किया कि जिस स्थान पर दोनों मिले, वहां काफी भीड़भाड़ थी लेकिन युवती के बयान में शोर मचाकर मदद मांगने का कोई उल्लेख नहीं था। पीड़िता की मां ने भी जिरह में स्वीकार किया कि उन्होंने अपनी बेटी को मनोज के साथ जाते नहीं देखा था, बल्कि मोहल्लेवालों से सुनी बात के आधार पर आरोप लगाया था। हालांकि वह उन लोगों के नाम-पते भी नहीं बता सकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed