{"_id":"656c475082afb68a3f0ccf3a","slug":"agniveer-recruitment-2023-technical-candidates-will-show-physical-efficiency-on-the-first-day-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्निवीर भर्ती 2023: पहले दिन अग्निवीर टेक्निकल अभ्यर्थी दिखाएंगे शारीरिक दक्षता, चार दिसंबर को सुबह छह बजे तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निवीर भर्ती 2023: पहले दिन अग्निवीर टेक्निकल अभ्यर्थी दिखाएंगे शारीरिक दक्षता, चार दिसंबर को सुबह छह बजे तक
Sun, 03 Dec 2023 02:46 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 03 Dec 2023 02:46 PM IST
सार
पहले दिन अग्निवीर टेक्निकल अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता की परीक्षा होगी। निर्धारित समय में 1.6 किमी की दौड़ लगानी होगी। अभ्यर्थियों को सुबह छह बजे तक प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन
अग्निवीर भर्ती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया सोमवार से शुरू होगी। पहले दिन टेक्निकल अग्निवीर अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता जांची जाएगी। निर्धारित समय में 1.6 किमी लंबी दौड़ लगानी होगी। भर्ती के लिए स्टेडियम में रविवार की रात 1 बजे से एंट्री पास बनेंगे। सोमवार की सुबह छह बजे तक प्रवेश मिलेगा।
सदर बाजार स्थित एकलव्य स्पोट्र्स स्टेडियम में 4-12 दिसंबर तक चलने वाली सेना भर्ती प्रक्रिया में 12 जिलों के करीब 13 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। सोमवार को 12 जिलों से अग्निवीर टेक्निकल के लिए चिह्नित युवाओं को मौका मिलेगा। 100-100 के समूह में युवाओं को दौड़ाया जाएगा।
दौड़ के लिए 400 मीटर लंबा ट्रैक बनाया गया है। जिसके चार चक्कर लगाने होंगे। निर्धारित समय पर आने वाले अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता जांच के लिए भेजा जाएगा। दौड़ के अलावा सीना, लंबाई, लंबी कूद व जिग-जैग दौड़ को परखा जाएगा। सफल अभ्यार्थियों के दस्तावेज की जांच के बाद चिकित्सकीय परीक्षण कराया जाएगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - Agra Accident: छह की मौत के बाद जागी पुलिस...200 ऑटो से हटवाईं सीटें; 100 का चालान
कल मेजर जनरल लेंगे जायजा
आगरा में हो रही 12 जिलों की सेना भर्ती प्रक्रिया का जायजा लेने के लिए सोमवार को सेना भर्ती मुख्यालय लखनऊ से जोनल भर्ती अधिकारी मेजर जनरल मनोज तिवारी जायजा लेने आएंगे। भर्ती में आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, हाथरस, अलीगढ़, कासगंज, एटा, इटावा, जालौन, झांसी व ललितपुर के युवा शामिल होंगे।
मिलिट्री हॉस्पिटल में होगा परीक्षण
शारीरिक दक्षता में सफल अभ्यर्थियों के शैक्षणिक दस्तावेजों की जांच के बाद उनका मेडिकल किया जाएगा। मेडिकल में असफल अभ्यर्थियों को जांच व जरूरी सूचनाओं के साथ परीक्षण के लिए मिलिट्री हॉस्पिटल भेजा जाएगा। सेना भर्ती कार्यालय ने स्टेडियम में भर्ती के दौरान वीडियो रिकाॅर्डिंग पर रोक लगाई है।
ये भी पढ़ें - आगरा: खून बढ़ाने में इस्तेमाल होने वाले इस इंजक्शन की कालाबाजारी, मुंबई पुलिस ने मारा छापा; छह घंटे चली जांच