Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra: Dumper That Killed Schoolgirl Had No No-Entry Permit, Driver Still Absconding

आगरा: जिस डंपर से कुचलकर हुई रिया की मौत, उसकी नो एंट्री में चलने की नहीं थी अनुमति; चालक का न लगा सुराग

Fri, 06 Nov 2026 10:16 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 06 Nov 2026 10:16 AM IST
सार

आगरा के मधु नगर में स्कूटी सवार पिता-पुत्री को टक्कर मारकर रिया की जान लेने वाले पीडब्ल्यूडी डंपर के पास नो एंट्री में चलने की अनुमति नहीं थी। डंपर निर्माण कंपनी में लगा था, पुलिस चालक को तलाश रही है और मालिक से पूछताछ कर रही है।
 

विज्ञापन
Agra: Dumper That Killed Schoolgirl Had No No-Entry Permit, Driver Still Absconding
दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के सदर में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के जिस डंपर से हादसा हुआ, उसके पास नो एंट्री में चलने की अनुमति नहीं थी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है। चालक घटना के बाद से भागा हुआ है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


सदर के मधु नगर में आरएमओ तिराहे के पास बुधवार सुबह हादसे में रिया की मौत हो गई थी। सुदामा पुरम काॅलोनी, सेवला निवासी उमेश सिंह बिटिया रिया को स्कूटी से कोचिंग छोड़ने जा रहे थे। पीछे से आए पीडब्ल्यूडी के डंपर ने टक्कर मार दी। स्कूटी सहित डंपर में फंसी रिया को चालक करीब 15 मीटर तक घसीटता ले गया था।
विज्ञापन


एसीपी सदर अमीषा सिंह ने बताया कि डंपर समृद्धि निर्माण कंपनी में चल रहा था। इसके मालिक सुनील गुप्ता से चालक के बारे में जानकारी मांगी गई है। नो एंट्री में ट्रक चलाने के लिए यातायात पुलिस से अनुमति की आवश्यकता होती है। मगर डंपर के मालिक ने फिलहाल कोई अनुमति नहीं दिखाई है। अगर अनुमति मिल भी जाए तो वाहन स्कूलों के समय पर नहीं चलाए जा सकते। इस संबंध में डीसीपी सिटी को रिपोर्ट भेजी गई है। प्राथमिकी हादसे की धारा में दर्ज हुई है। इसको साक्ष्य संकलन करने के बाद गैर इरादतन हत्या की धारा में तरमीम किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed