फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra: Father and son on a scooter killed after being hit by an Eeco van.

आगरा: ईको गाड़ी की टक्कर से स्कूटी सवार पिता-पुत्र की मौत, मातम में बदली रक्षाबंधन की खुशी; आरोपी चालक फरार

Fri, 28 Aug 2026 02:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 28 Aug 2026 02:02 AM IST
सार

थाना मलपुरा के गांव लालऊ पुल के पास बृहस्पतिवार रात को एक ईको गाड़ी की टक्कर से स्कूटी सवार पिता-पुत्र की मृत्यु हो गई। घटना के बाद चालक गाड़ी को छोड़कर भाग निकला।

विज्ञापन
Agra: Father and son on a scooter killed after being hit by an Eeco van.
demo - फोटो : संवाद

विस्तार

रक्षाबंधन पर एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। थाना मलपुरा के गांव लालऊ पुल के पास बृहस्पतिवार रात को एक ईको गाड़ी की टक्कर से स्कूटी सवार पिता-पुत्र की मृत्यु हो गई। घटना के बाद चालक गाड़ी को छोड़कर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


एसीपी सैंया जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि कागारौल कस्बे के रहने वाले पप्पू और उनका पुत्र सनी सिकंदरा स्थित एक जूता फैक्टरी में काम करते थे। दोनों रात की शिफ्ट में काम करने के लिए गए थे। बृहस्पतिवार रात को एक्टिवा से घर लौट रहे थे। खेरागढ़ रोड पर तेज रफ्तार ईको गाड़ी ने दोनों को सामने से टक्कर मार दी।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि एक्टिवा सवार पिता और पुत्र टक्कर लगने के बाद कई फीट उछलकर दूर जा गिरे। हादसे के बाद जाम लग गया। घायलों को पुलिस एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी में लेकर पहुंची, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया। चालक भाग निकला। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लिया है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed