{"_id":"6a852c55f6fff74ae308e5e2","slug":"agra-gets-direct-rail-link-to-prayagraj-rajasthan-and-gujarat-as-amrit-bharat-express-to-halt-at-idgah-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Railway: अब ईदगाह पर रुकेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, प्रयागराज, राजस्थान और गुजरात की राह होगी आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Railway: अब ईदगाह पर रुकेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, प्रयागराज, राजस्थान और गुजरात की राह होगी आसान
Wed, 19 Aug 2026 09:38 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 19 Aug 2026 09:38 AM IST
सार
प्रयागराज-उधना के बीच चलने वाली साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस का 24 अगस्त से आगरा के ईदगाह स्टेशन पर ठहराव होगा। इससे यात्रियों को प्रयागराज के साथ राजस्थान और गुजरात के कई शहरों तक सीधी रेल सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
ट्रेन सांकेतिक आगरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के रेल यात्रियों को नई सुविधा मिलने जा रही है। प्रयागराज-उधना के बीच चलने वाली साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस का ईदगाह स्टेशन पर ठहराव तय होने से शहरवासी अब आसानी से प्रयागराज जाकर संगम स्नान कर सकेंगे। साथ ही राजस्थान के प्रमुख शहरों से होते हुए गुजरात तक सीधी रेल यात्रा कर सकेंगे। व्यापार, रोजगार और शिक्षा के लिए आने-जाने वालों के लिए यह सुविधा खास तौर पर राहत देने वाली होगी।
आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि गाड़ी संख्या 20437 प्रयागराज से 24 अगस्त से प्रत्येक सोमवार सुबह 5:20 बजे चलेगी और ईदगाह स्टेशन पर दोपहर 12:35 बजे पहुंचेगी। यहां पांच मिनट ठहराव के बाद दोपहर 12:40 बजे उधना के लिए रवाना होगी। ट्रेन बयाना, हिंडौन सिटी, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, कोटा, रामगंज मंडी, भवानी मंडी, रतलाम और वडोदरा होते हुए उधना पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 20438 उधना से 25 अगस्त से प्रत्येक मंगलवार सुबह 6:45 बजे रवाना होगी। यह ईदगाह स्टेशन पर रात 9:55 बजे पहुंचेगी और पांच मिनट बाद रात 10 बजे प्रयागराज के लिए रवाना होगी। इससे प्रयागराज से लौटने वाले यात्रियों को रात में आगरा उतरने की सुविधा भी मिलेगी।
ये भी पढ़ें - UP: ट्रैफिक पुलिस ने आरटीओ को सौंपी 14 हजार वाहनों की लिस्ट, जिन पर 20 से अधिक चालान; इनका रजिस्ट्रेशन होगा रद्द
विज्ञापन
इन स्थानों का भी कर सकेंगे दीदार
हिंडौन सिटी में कैलादेवी और नृसिंह जी का मंदिर धार्मिक पर्यटन के प्रमुख केंद्र हैं। गंगापुर सिटी में महावीर जैन मंदिर और घड़मोरा ऐतिहासिक आकर्षण हैं। सवाई माधोपुर रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान, रणथंभौर किले और त्रिनेत्र गणेश मंदिर के कारण देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित करता है। कोटा में सेवन वंडर्स पार्क, चंबल गार्डन और किशोर सागर प्रमुख स्थल हैं। रामगंज मंडी व भवानी मंडी में धार्मिक पर्यटन की संभावना है। रतलाम में कालिका माता सहित प्रमुख मंदिर हैं, जबकि वडोदरा में लक्ष्मी विलास पैलेस, ईएमई मंदिर और कीर्ति मंदिर पर्यटन के केंद्र हैं।