फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra News: Bulldozer Action Outside RTO Office, Encroachments Removed Amid Protest

आगरा न्यूज: आरटीओ कार्यालय के बाहर बुलडोजर एक्शन, दुकानदारों ने किया विरोध; कुर्सी-मेज जब्त, जुर्माना भी लगा

Fri, 09 Oct 2026 11:36 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 09 Oct 2026 11:36 AM IST
सार

आगरा में नगर निगम की टास्कफोर्स ने आरटीओ कार्यालय के बाहर फुटपाथ पर बने टिनशेड बुलडोजर से हटाए और कुर्सी-मेज समेत अन्य सामान जब्त किया। कार्रवाई के दौरान दुकानदारों ने विरोध किया। लोहामंडी में भी अतिक्रमण हटाया गया और प्रतिबंधित पॉलिथीन व प्लास्टिक गिलास मिलने पर छह हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।

विज्ञापन
Agra News: Bulldozer Action Outside RTO Office, Encroachments Removed Amid Protest
आगरा आरटीओ कार्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा आरटीओ कार्यालय के बाहर फुटपाथ पर कंप्यूटर सेंटर, फोटो स्टेट और खाने-पीने के स्टॉल लगाने वालों पर नगर निगम ने कार्रवाई की। बृहस्पतिवार दोपहर में टास्कफोर्स ने बुलडोजर से दुकानों के बाहर लगाए गए टिनशेड हटाए। कुर्सी, मेज और बेंच को जब्त कर लिया। कार्रवाई के दौरान दुकानदारों और कंप्यूटर सेंटर संचालकों की टास्कफोर्स से तीखी तकरार हुई।
विज्ञापन


नगर निगम टास्कफोर्स ने अभियान के दौरान दुकानदारों को चेतावनी दी कि अतिक्रमण खुद ही हटा लें लेकिन किसी ने सुना नहीं। इसके बाद टीम ने टिनशेड बुलडोजर से तोड़ दिए। दुकानदारों ने कहा कि यह उनकी रोजी-रोटी है लेकिन टीम ने कार्रवाई नहीं रोकी।
विज्ञापन

आरटीओ कार्यालय के बाद टीम ने लोहामंडी बाजार में भी सड़क और फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को हटाया। इसके बाद टीम मोतीलाल नेहरू रोड पहुंची। दुकानों की जांच के दौरान प्रतिबंधित पॉलिथीन और प्लास्टिक के गिलास मिलने पर उन्हें जब्त कर लिया। दुकानदारों से छह हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला।
विज्ञापन
विज्ञापन



नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने बताया कि सड़क और फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। लोग खुद ही इससे बचें और फुटपाथ को खाली रखें। प्रतिबंधित पाॅलिथीन का उपयोग न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed