{"_id":"6a9502302fd1782ef80a9a9d","slug":"agra-ramleela-enters-150th-year-with-new-attractions-electronic-fireworks-and-100-tableaux-in-ram-barat-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"150वें वर्ष में ऐतिहासिक रामलीला: रामबरात में दिखेंगी 100 झांकियां, इलेक्ट्रॉनिक आतिशबाजी बनेगी खास आकर्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
150वें वर्ष में ऐतिहासिक रामलीला: रामबरात में दिखेंगी 100 झांकियां, इलेक्ट्रॉनिक आतिशबाजी बनेगी खास आकर्षण
Mon, 31 Aug 2026 09:55 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 31 Aug 2026 09:55 AM IST
सार
आगरा की ऐतिहासिक श्रीरामलीला 149 वर्ष पूरे कर 150वें वर्ष में प्रवेश कर रही है और इस बार परंपरा के साथ आधुनिक तकनीक का मेल देखने को मिलेगा। 25 सितंबर से मुकुट पूजन के साथ शुरुआत होगी, जबकि रामबरात में करीब 100 झांकियां और पहली बार प्रदूषण रहित इलेक्ट्रॉनिक आतिशबाजी आकर्षण का केंद्र रहेगी।
विज्ञापन
जनकपुरी महोत्सव। फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
149 साल की गौरवशाली परंपरा पूरी कर 150वें वर्ष में प्रवेश कर रही ऐतिहासिक श्रीरामलीला इस बार कई नए आकर्षणों के साथ नजर आएगी। रामबरात और विजयदशमी पर प्रदूषण रहित इलेक्ट्रॉनिक आतिशबाजी की जाएगी। रामबरात में करीब 100 झांकियां शामिल होंगी, जिनमें स्वचालित झांकियां प्रमुख आकर्षण का केंद्र बनेंगी।
श्रीरामलीला कमेटी की वार्षिक पत्रिका रामांजली का विमोचन रविवार को बिजलीघर स्थित श्रीराम हनुमान मंदिर पर कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल और महामंत्री राजीव अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर रामलीला महोत्सव की तैयारियों और कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। 25 सितंबर को मुकुट पूजन के साथ रामलीला महोत्सव की शुरुआत होगी। इस अवसर पर विजय प्रकाश गोयल, भगवानदास बंसल, विष्णु दयाल बंसल, विनोद जोहरी, मुकेश जोहरी, संजय तिवारी, प्रवीण स्वरूप, राकेश जैन, अंजुल बंसल, राहुल गौतम, रामांशु शर्मा, महेशचंद्र, आदर्श नंदन गुप्ता आदि मौजूद रहे
परंपरा के साथ आधुनिक तकनीक का मेल
कमेटी के अध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने बताया कि इस बार रामलीला महोत्सव में परंपराओं के साथ आधुनिक तकनीक का भी समावेश किया जाएगा। वृंदावन की मंडली के कलाकार पारंपरिक शैली में लीलाओं का मंचन करेंगे। इस वर्ष भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव और मां जानकी के जन्मोत्सव को नंद उत्सव की तर्ज पर मनाया जाएगा।
विज्ञापन
रामबरात में 100 झांकियां, स्वचालित झांकियां होंगी आकर्षण
महामंत्री राजीव अग्रवाल ने बताया कि इस बार रामबरात में करीब 100 झांकियां शामिल की जाएंगी। इनमें स्वचालित झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी। गोवर्धन की स्वचालित झांकी के साथ हरिद्वार की डाक कांवड़ भी रामबरात में लोगों का ध्यान खींचेगी। हालांकि देश के विभिन्न हिस्सों से रामबरात में झांकियां शामिल करने के प्रस्ताव कमेटी को मिले हैं, लेकिन किनारी बाजार और रावतपाड़ा क्षेत्र में जगह सीमित होने के कारण सभी झांकियों को शामिल करना संभव नहीं है। ऐसे में चुनिंदा और आकर्षक झांकियों को ही रामबरात का हिस्सा बनाया जाएगा।
रामलीला महोत्सव के प्रमुख कार्यक्रम
1- 25 सितंबर को गणेश पूजन एवं मुकुट पूजन 2-26 सितंबर श्री मन:कामेश्वर नाथ जी महाराज की मुकुट सवारी
3-28 सितंबर श्री गणेश जी महाराज की सवारी का नगर-परिभ्रमण
4- 29 सितंबर रावण की दुहाई का नगर-परिभ्रमण
5-30 सितंबर मंचीय लीला का उद्घाटन ( रामलीला मैदान में)
6- 1 अक्तूबर श्रीराम जन्मोत्सव लीला
7- 2 अक्तूबर सीता जन्मोत्सव लीला
8- 24 अक्तूबर श्री रामचरितमानस, मास परायण का समापन, सभी स्वरूपों की विदाई