{"_id":"6ad9aeb7eb21e597f10f504a","slug":"agra-traffic-chaos-protest-continues-at-barah-khamba-mp-speaks-to-dm-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: चार दिन से जाम में जूझ रहे लोग, बारहखंभा पर दूसरे दिन भी धरना; सांसद ने DM को किया फोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: चार दिन से जाम में जूझ रहे लोग, बारहखंभा पर दूसरे दिन भी धरना; सांसद ने DM को किया फोन
Thu, 22 Oct 2026 12:05 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 22 Oct 2026 12:05 PM IST
सार
ईदगाह-खेरिया आरओबी निर्माण के चलते वैकल्पिक मार्ग बारहखंभा पर जाम, कीचड़ और अतिक्रमण से लोग चार दिन से परेशान हैं। दूसरे दिन भी धरना जारी रहा। राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने डीएम से बात की, जिन्होंने 24 अक्तूबर से रुके कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
धरना-प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अर्जुन नगर में बारहखंभा पर सड़क और रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) बनाने की मांग करते हुए बुधवार को दूसरे दिन भी धरना-प्रदर्शन जारी रहा। ईदगाह-खेरिया आरओबी निर्माण के कारण वैकल्पिक मार्ग बारहखंभा की हालत जर्जर हो गई है। इस मार्ग पर चार दिन से जाम, कीचड़ और अतिक्रमण की समस्या से व्यापारी और स्थानीय निवासी दोनों परेशान हैं।
बुधवार दोपहर राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन समर्थकों के साथ धरनास्थल पहुंचे। उन्होंने जिलाधिकारी से फोन पर बात कर लोगों की परेशानी और आक्रोश से अवगत कराया। जिलाधिकारी ने 23 अक्तूबर को विधान परिषद चुनाव के बाद 24 अक्तूबर से रुके कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया। समाजवादी पार्टी की प्रदेश सचिव ममता टपलू और पूर्व पार्षद श्याम भोजवानी ने भी धरने का समर्थन किया।
सपा प्रदेश सचिव ममता टपलू ने कहा कि त्योहारों और आगामी शादियों के सीजन में रास्ता बंद होने, वैकल्पिक मार्ग दुरुस्त न होने से व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है। उन्होंने वैकल्पिक मार्ग की मरम्मत कराने की सलाह दी। ममता टपलू ने बिना पूर्व तैयारी के मार्ग बंद करने से आम जनता की परेशानी पर सवाल उठाए।
विज्ञापन
इससे पहले विधायक जीएस धर्मेश क्षेत्र में पहुंचे, लेकिन धरनास्थल पर नहीं आए। लोगों ने इस पर नाराजगी जताई। विधायक ने बताया कि डीएम के यहां बैठक में जा रहे हैं, वहीं पर समस्या उठाएंगे। शाम को रेलवे प्रशासन, जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की सद्बुद्धि के लिए हवन किया गया। इस दौरान विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अमीर सिंह फौजदार, राजेश चौधरी, रजा अहमद, किसान-मजदूर नेता दिलीप सिंह चौधरी, पार्षद इंद्रपाल सिंह, दिग्विजय सिंह, जितेंद्र गांधी, सोम चौधरी, राजेश यादव, कन्हैया राय, मनोज नोतनानी आदि मौजूद रहे।