फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra University: Student Leaders Protest Against Help Desk In-Charge

यूपी: आगरा यूनिवर्सिटी में तीन घंटे धरना, हेल्प डेस्क प्रभारी पर वसूली के आरोप; जांच समिति गठित

Thu, 22 Oct 2026 10:37 AM IST
Dhirendra Singh सलोनी पांडे, संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
सलोनी पांडे, संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 22 Oct 2026 10:37 AM IST
सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में हेल्प डेस्क प्रभारी विशाल दीप को हटाने की मांग पर छात्र नेताओं ने कुलपति के खंदारी कैंप कार्यालय पर करीब तीन घंटे धरना दिया। छात्र नेताओं ने डिग्री-मार्कशीट संबंधी कार्यों में परेशान करने और साइबर कैफे भेजकर पैसे वसूलने के आरोप लगाए हैं। कुलपति के आदेश पर तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की गई है।

विज्ञापन
Agra University: Student Leaders Protest Against Help Desk In-Charge
कुलपति कैंप कार्यालय पर प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में हेल्प डेस्क प्रभारी विशाल दीप को हटाने की मांग करते हुए छात्र नेताओं ने बुधवार को खंदारी स्थित कुलपति कैंप कार्यालय पर प्रदर्शन किया। करीब तीन घंटे तक चले धरने के बाद कुलपति प्रो. आशु रानी को ज्ञापन सौंपा गया। कुलपति ने प्रकरण की जांच के लिए समिति गठित कर दी है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय छात्र संघर्ष समिति की ओर से आरोप लगाया गया है कि विशाल दीप को नियमों के विपरीत हेल्प डेस्क का प्रभारी बनाया गया है। डिग्री, मार्कशीट से जुड़े कार्यों में परेशानी, छात्रों को बार-बार विश्वविद्यालय बुलाने और साइबर कैफे भेजकर पैसे वसूलने जैसे आरोप भी लगाए गए। विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष डॉ. गौरव शर्मा और सपा छात्र सभा के नेता निर्वेश शर्मा ने कुलपति को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि कुलपति के आदेश पर हेल्प डेस्क प्रभारी के विरुद्ध छात्र नेताओं की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है। समिति में प्रो. बिंदु शेखर शर्मा, प्रो. मनु प्रताप सिंह और प्रो. रनवीर सिंह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed