{"_id":"6af51f859de4c595ef070fd9","slug":"agra-university-to-decide-on-extending-exam-form-deadline-today-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा यूनिवर्सिटी: परीक्षा फॉर्म की तारीख आज फिर बढ़ेगी या नहीं? बैठक पर हजारों छात्रों की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा यूनिवर्सिटी: परीक्षा फॉर्म की तारीख आज फिर बढ़ेगी या नहीं? बैठक पर हजारों छात्रों की नजर
Thu, 12 Nov 2026 07:38 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 12 Nov 2026 07:38 AM IST
सार
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में नवंबर-दिसंबर की परीक्षाओं के फॉर्म भरने की समय-सीमा 11 नवंबर को समाप्त हो गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन आज बैठक कर तारीख बढ़ाने पर फैसला करेगा। इससे हजारों विद्यार्थियों की निगाहें बैठक के निर्णय पर टिकी हैं।
विज्ञापन
आगरा विश्वविद्यालय।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में नवंबर-दिसंबर की परीक्षाओं के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की समय-सीमा बुधवार को समाप्त हो गई। अब विद्यार्थियों को एक बार फिर तारीख बढ़ने का इंतजार है। विश्वविद्यालय प्रशासन बृहस्पतिवार को परीक्षा फॉर्म भरने की समय-सीमा बढ़ाने या न बढ़ाने पर बैठक करेगा।
विश्वविद्यालय अब तक तीन बार परीक्षा फॉर्म भरने की तारीख बढ़ा चुका है। पहले अंतिम तारीख 4 नवंबर निर्धारित थी। इसके बाद इसे बढ़ाकर 5 नवंबर और फिर 11 नवंबर किया गया। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओम प्रकाश ने समय-सीमा आगे बढ़ाने की संभावना जताई है।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत बीए, बीएससी, बीकॉम और बीकॉम वोकेशनल के प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 17 नवंबर से 22 दिसंबर तक प्रस्तावित हैं। वहीं, 12 नवंबर से होने वाली एलएलबी और बीएएलएलबी की पुनर्परीक्षाएं स्थगित हो चुकी हैं।