{"_id":"69ade3fcf628484f6808f5e5","slug":"agra-was-the-hottest-place-in-the-state-with-a-temperature-of-376-degrees-agra-news-c-25-1-agr1034-1005783-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: यूपी में मार्च की शुरुआत के साथ ही रिकॉर्ड तोड़ गर्मी, प्रदेश में सबसे गर्म रहा आगरा; टॉप फाइव गर्म शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: यूपी में मार्च की शुरुआत के साथ ही रिकॉर्ड तोड़ गर्मी, प्रदेश में सबसे गर्म रहा आगरा; टॉप फाइव गर्म शहर
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 08:20 AM IST
विज्ञापन
सार
मार्च की शुरुआत में ही आगरा में गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं और अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार तापमान सामान्य से 8.7 डिग्री अधिक है और आने वाले दिनों में पारा और बढ़ने की संभावना है।
भीषण गर्मी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मार्च की शुरुआत के साथ ही ताजनगरी में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। रविवार को अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिसने इसे पूरे प्रदेश का सबसे गर्म शहर बना दिया।
मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को आगरा में पारा सामान्य से 8.7 डिग्री ऊपर रहा। हालांकि अल सुबह और देर रात की हवाओं में अभी भी हल्की सी नरमी रही। वहीं दोपहर की धूप ने लोगों को मई-जून जैसी गर्मी का अहसास कराना शुरू कर दिया है। अधिकांश घरों में पंखे तो पहले ही चालू हो चुके थे, वहीं बहुमंजिला इमारतों में रहने वाले लोगों ने एसी भी चालू कर दिए हैं। रविवार को गर्मी और छुट्टी दोनों होने के कारण सड़कों पर आवाजाही कम ही नजर आई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार आने वाले दिनों में पारा और चढ़ने के आसार हैं।
यह है टॉप फाइव गर्म शहर
आगरा 37.6
झांसी 36.3
बांदा 35.8
मथुरा वृंदावन 35.7
हमीरपुर 35.2
Trending Videos