सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fake Shooting Plot Exposed in Agra Bullet Stuffed in Arm to Frame Rivals

UP: हाथ में घाव किया, फिर ठूंसी गोली; आगरा में शख्स ने खुद को क्यों दिया इतना दर्द, वजह सुन रह जाएंगे सन्न

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 09 Mar 2026 09:58 AM IST
विज्ञापन
सार

आगरा में जमीन विवाद में विपक्षियों को फंसाने के लिए पिता-पुत्र ने गोली मारने का झूठा ड्रामा रच दिया। डॉक्टरों की जांच में खुलासा हुआ कि गोली चलाई नहीं गई थी, बल्कि घाव बनाकर हाथ में ठूंस दी गई थी।

Fake Shooting Plot Exposed in Agra Bullet Stuffed in Arm to Frame Rivals
कारतूस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

 जमीन के विवाद में शमसाबाद के एक युवक ने पिता को गोली मारी जाने की सूचना दी। सदर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा। वहां घाव देख डॉक्टर चौंक पड़े। घायल के हाथ में उल्टी गोली फंसी थी। गोली चलाई नहीं बल्कि घाव बनाकर ठूंसी गई थी। विपक्षियों को जेल भिजवाने की पिता-पुत्र की साजिश का खुलासा होने पर पुलिस अब उन पर कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।
Trending Videos


पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर शमसाबाद के गोपालपुरा निवासी कृष्णकांत शर्मा ने शनिवार रात 8 बजे पुलिस को सूचना दी। बताया कि उनके पिता अशोक पर 16 बीघा उखर्रा रोड पर जानलेवा हमला किया गया है। उन्हें गोली मारी गई है। थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल अशोक को अस्पताल में भर्ती कराया। गोली दाहिने हाथ की बाजू में लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन





कृष्णकांत ने तहरीर देकर गांव के ही रिश्तेदार होतीलाल और उसके पुत्र हेमंत, उमेश और दो अज्ञात पर आरोप लगाया। पुलिस ने तत्काल प्राथमिकी दर्ज की लेकिन उसे मामला संदिग्ध लग रहा था। डाॅक्टरों ने जब जांच की तो आरोपी को लगी गोली के बंदूक से नहीं चलने की पुष्टि हुई। कोई गोली मारता तो गोली आगे की ओर से शरीर में लगती लेकिन एक्सरे में गोली उल्टी ओर से लगी दिख रही थी। डाॅक्टरों ने घाव कर गोली उसमें फंसाने की पुष्टि की।

पुलिस को आरोपियों से अशोक और उसके परिवार का जमीन का विवाद होने की जानकारी मिली। साजिश में कई अन्य के शामिल होने की पुष्टि हुई है। पुलिस सभी के बारे में जानकारी कर रही है।

सभी की जुटा रहे जानकारी
एसीपी सदर इमरान अहमद ने बताया कि जांच में मामला संदिग्ध मिला है। साजिश में शामिल सभी आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस मामले में अपनी ओर से कार्रवाई करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed