{"_id":"69ae79bfd0a6659f150ec32b","slug":"home-guard-dies-after-health-deteriorates-during-duty-in-kasganj-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj: कछला चौकी पर ड्यूटी के दौरान होमगार्ड को आया हार्ट अटैक, अस्पताल जाते-जाते हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj: कछला चौकी पर ड्यूटी के दौरान होमगार्ड को आया हार्ट अटैक, अस्पताल जाते-जाते हुई मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 09 Mar 2026 01:11 PM IST
विज्ञापन
सार
कासगंज के सोरों क्षेत्र में कछला बैरियर चौकी पर ड्यूटी के दौरान होमगार्ड धीरेन्द्र सिंह चौहान की अचानक तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।
होमगार्ड का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
कासगंज सोरों जी कछला बैरियर चौकी पर ड्यूटी के दौरान एक होमगार्ड की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार होमगार्ड धीरेन्द्र सिंह चौहान (50) पुत्र गुलाब सिंह चौहान निवासी दुर्गा कॉलोनी मानपुर नगरिया थाना सोरों की ड्यूटी सोमवार की सुबह कछला चौकी पर लगी थी। भतीजे मोनू चौहान ने बताया कि सोमवार तड़के करीब चार बजे ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई।
सहकर्मियों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। इसके बाद पुलिस व परिजन उन्हें तत्काल कस्बा नगरिया के एक निजी अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर वहां से उन्हें सीएचसी सोरों भेजा गया, जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिवार में दो बेटे सतेंद्र पाल सिंह (32) और प्रमोद कुमार (24) हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
Trending Videos