{"_id":"6ae966dfd48149bb9a0c87e4","slug":"bateshwar-fair-2026-begins-november-11-main-kartik-purnima-bathing-on-november-24-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"बटेश्वर मेला 2026: जानें कब है कार्तिक पूर्णिमा का मुख्य स्नान? श्रद्धालुओं के लिए किए गए ये खास इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बटेश्वर मेला 2026: जानें कब है कार्तिक पूर्णिमा का मुख्य स्नान? श्रद्धालुओं के लिए किए गए ये खास इंतजाम
Tue, 03 Nov 2026 10:15 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 03 Nov 2026 10:15 AM IST
सार
आगरा के बटेश्वर में 11 से 28 नवंबर तक ऐतिहासिक मेला श्री बटेश्वरनाथ-2026 आयोजित होगा। 24 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के मुख्य स्नान पर लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। डीएम मनीष बंसल ने सुरक्षा, यातायात, चिकित्सा, पेयजल और स्वच्छता समेत सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
डीएम मनीष बंसल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बटेश्वर में आगामी 11 से 28 नवंबर 2026 तक आयोजित होने वाले ऐतिहासिक मेला श्री बटेश्वरनाथ-2026 की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मनीष बंसल ने बैठक ली। डीएम ने सभी संबंधित विभागों को मेला शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
24 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा पर होने वाले स्नान में लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। सुरक्षा के मद्देनजर यमुना घाटों पर पर्याप्त गोताखोरों, बैरिकेडिंग, लाल झंडी, गहरे जल के संकेतकों और अस्थायी वाॅच टावर बनाए जाएंगे। फ्लड पीएसी के स्टीमर से निरंतर निगरानी रखी जाएगी। इसके अलावा, यातायात को सुगम बनाने के लिए अस्थायी बस स्टैंड और विभिन्न क्षेत्रों में वाहन पार्किंग की उचित व्यवस्था की जाएगी।
पुलिस बल और सीसीटीवी कैमरों के जरिये चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जाएगी। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अमित कुमार, एडीएम (प्रशासन) आजाद भगत सिंह, एडीएम (वित्त एवं राजस्व) संदीप वर्मा, सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव, एसडीएम बाह विनोद चौधरी, एसीपी बाह जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
चिकित्सा, पेयजल, स्वच्छता और अन्य विकास कार्य
श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए मेला क्षेत्र में अस्थाई चिकित्सालय, एंबुलेंस, पर्याप्त दवाइयां उपलब्ध रहेंगे। पशुओं के उपचार के लिए पशु चिकित्सालय और पेयजल की विशेष व्यवस्था की जाएगी। साफ-सफाई के लिए दो शिफ्टों में कर्मचारियों की तैनाती रहेगी और सौ से अधिक अस्थाई शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा।