{"_id":"6b06bbe19f57ae47c30b6653","slug":"bike-borne-snatcher-flees-with-property-dealer-s-1-80-lakh-mobile-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में प्रॉपर्टी डीलर से लूट: 1.80 लाख रुपये कीमत का मोबाइल लूटा, स्पोर्ट्स बाइक से आया लुटेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में प्रॉपर्टी डीलर से लूट: 1.80 लाख रुपये कीमत का मोबाइल लूटा, स्पोर्ट्स बाइक से आया लुटेरा
Wed, 25 Nov 2026 04:13 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 25 Nov 2026 04:13 PM IST
सार
आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र में मछली पुलिया के पास बाइक सवार लुटेरा प्रॉपर्टी डीलर का करीब 1.80 लाख रुपये कीमत का मोबाइल छीनकर फरार हो गया। पीड़ित ने सैय्यद तक पीछा किया, लेकिन आरोपी तेज रफ्तार बाइक से बच निकला। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
प्रॉपर्टी डीलर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
-
- 1
-
Link Copied
विस्तार
आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के हाथरस मार्ग पर मछली पुलिया के पास बाइक सवार लुटेरा मंगलवार रात को एक प्रॉपर्टी डीलर का महंगा मोबाइल छीनकर फरार हो गया। पीड़ित ने लुटेरे का सैय्यद तक पीछा किया, लेकिन वह तेज रफ्तार बाइक से चकमा देकर भाग निकला। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
टेढ़ी बगिया के नगला किशनलाल निवासी भरत शर्मा प्रॉपर्टी डीलर हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार शाम करीब सात बजे वह अपने दोस्त देवेंद्र को कपड़े दिलाने के लिए कमला नगर गए थे। रात करीब नौ बजे दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे। हाथरस मार्ग पर मछली पुलिया के पास उनके घर से फोन आया। वह सड़क पर बाइक रोककर मोबाइल पर बात कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से स्पोर्ट्स बाइक पर आए शातिर लुटेरे ने झपट्टा मारकर उनका मोबाइल छीन लिया और फरार हो गया। मोबाइल की कीमत करीब 1.80 लाख रुपये बताई गई है।
पीड़ित ने लुटेरे का पीछा सैय्यद तक किया ,लेकिन तेज रफ्तार के चलते वह पकड़ में नहीं आया। पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर लुटेरे की पहचान करने में जुटी है।