{"_id":"6ad59aaff8b189e6fa044ffe","slug":"biker-dies-in-hit-and-run-on-agra-flyover-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: भगवान टॉकीज फ्लाईओवर पर हादसा, बाइक सवार की मौत; टक्कर मारकर भागा वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: भगवान टॉकीज फ्लाईओवर पर हादसा, बाइक सवार की मौत; टक्कर मारकर भागा वाहन
Mon, 19 Oct 2026 09:51 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 19 Oct 2026 09:51 AM IST
सार
आगरा के भगवान टॉकीज फ्लाईओवर पर रविवार शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार अमित (35) की मौत हो गई। हादसे के बाद यातायात बाधित हुआ, जिसे पुलिस ने संभाला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भगवान टॉकीज फ्लाईओवर पर रविवार शाम एक वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जाम लग गया। पुलिस ने यातायात संभाला और शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। हादसा रविवार शाम करीब 4:30 बजे हुआ।
मृतक की पहचान अमित (35) पुत्र महाराज सिंह (निवासी चिटकापुर, थाना अजीतमल, औरैया) के रूप में हुई है। वह बाइक से दिल्ली की ओर जा रहा था। भगवान टॉकीज के पास एक वाहन ने चपेट में ले लिया।
टक्कर से अमित बाइक समेत सड़क पर कुछ दूर तक घिसटता चला गया और मौके पर ही दम तोड़ दिया। एसीपी हरीपर्वत बजरंग प्रसाद ने बताया कि अज्ञात वाहन का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। परिजन की तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी।