{"_id":"5ddfa6148ebc3e54c36d2140","slug":"bjp-district-president-list-up-political-news-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपीः ब्रज में इन्हें मिली भाजपा की 'कमान', सवर्ण-पिछड़ा समीकरण पर पार्टी ने रखा ख्याल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः ब्रज में इन्हें मिली भाजपा की 'कमान', सवर्ण-पिछड़ा समीकरण पर पार्टी ने रखा ख्याल
Thu, 28 Nov 2019 04:19 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 28 Nov 2019 04:19 PM IST
विज्ञापन
भानू महाजन महानगर अध्यक्ष
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ने संगठन में फेरबदल करते हुए भानू महाजन को आगरा महानगर का अध्यक्ष और गिर्राज कुशवाहा को जिलाध्यक्ष बनाया है। दोनों पदों पर कराए गए चुनाव में 38 ने आवेदन किया था। लेकिन अंतिम फैसला प्रदेश हाईकमान से ही हुआ। माना जा रहा है कि जिले के सवर्ण और पिछड़े के समीकरण का ध्यान रखकर दोनों को पद दिए गए हैं।
खंदारी निवासी भानू महाजन को विजय शिवहरे के स्थान पर यह जिम्मेदारी दी गई है। गिर्राज कुशवाहा श्याम भदौरिया की जगह लेंगे। भानू महाजन वैश्य एकता परिषद के प्रदेश महामंत्री हैं।
वह महाजन परिवार की चौथी पीढ़ी से हैं और भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष रहे ओम प्रकाश महाजन के नाती हैं। वर्तमान में ब्रज क्षेत्र के मंत्री हैं। नगला पदी निवासी गिर्राज सिंह 2012 में फतेहाबाद में भाजपा से विधान सभा का चुनाव लड़े थे। इसमें जीत नहीं पाए थे। वह कई बार पार्षद कर चुके हैं। उनकी पत्नी वर्तमान में नगला पदी वार्ड से पार्षद हैं। गिर्राज कुशवाहा वर्तमान में जिला महामंत्री हैं।

गिर्राज कुशवाहा जिलाध्यक्ष
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा में मंडल इकाइयों के बाद जिला और महानगर अध्यक्ष पद के लिए 20 नवंबर को नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई थी । महानगर अध्यक्ष पद के लिए 21 और जिलाध्यक्ष के लिए 19 नामांकन हुए।
दोनों पदों के अलग-अलग चुनाव अधिकारियों ने अपनी टीम के साथ विचर-विमर्श के बाद तीन-तीन नाम प्रदेश नेतृत्व को भेज दिए हैं। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव ने इनमें से ही भानू महाजन और गिर्राज का नाम फाइनल किया गया।
कासगंज जनपद में बीजेपी के केपी सिंह को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। उनके जिलाध्यख बनने पर समर्थकों में खुशी का माहौल है। केपी सिंह ने कहा है कि भाजपा ऐसी पार्टी है जो सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है।