{"_id":"5b4de5954f1c1b3b5a8b557c","slug":"bjp-mp-hema-malini-inaugurated-public-convenience-center","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" इन सुविधाओं से लैस जनसुविधा केंद्र का हेमा मालिनी ने किया लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इन सुविधाओं से लैस जनसुविधा केंद्र का हेमा मालिनी ने किया लोकार्पण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
Updated Tue, 17 Jul 2018 06:19 PM IST
विज्ञापन
हेमा मालिनी ने किया जनसुविधा केंद्र का लोकार्पण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा में अब श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर आने वाले श्रद्धालुओं को उच्च स्तरीय जन सुविधाएं मिल सकेंगी। मंगलवार को 55 लाख की लागत से बने जन सुविधा केंद्र का लोकार्पण सांसद हेमामालिनी ने किया।
जनसुविधा केंद्र हृदय योजना के अंतर्गत तैयार कराया गया है। इसी योजना से सात करोड़ की लागत से होने वाले कामों का शिलान्यास भी भाजपा सांसद ने विश्राम घाट के निकट किया।
श्रीकृष्ण जन्मस्थान के पोतरा कुंड के निकट बहुप्रतीक्षित जन सुविधा केंद्र का लोकार्पण के समय सांसद के साथ महापौर डॉ. मुकेश आर्य बंधु और नगर आयुक्त समीर वर्मा भी मौजूद थे।

श्रद्धालुओं को मिलेंगी उच्च स्तरीय सुविधाएं
55 लाख की लागत से बने जनसुविधा केंद्र में श्रद्धालुओं को एयरपोर्ट स्तरीय सुविधाएं मिल सकेंगी। शौचालय के साथ महिलाओं के लिए सेनेटरी नेपकिन वेंडिंग मशीन, इंसीनरेटर के अलावा शू पॉलिश, विकलांग शौचालय और अन्य जन सुविधाएं शामिल हैं।
वहीं सात करोड़ 70 लाख की लागत से होने वाले विकास कार्य और सौंदर्यीकरण के कार्य का शिलान्यास भी सांसद हेमा मालिनी ने विश्राम घाट के निकट शृंगार घाट पर किया।
इस योजना में होलीगेट चौराहे का सौंदर्यीकरण, छत्ता बाजार में आधुनिक शौचालय, कंसखार घंटाघर प्याऊ का सौंदर्यीकरण, स्ट्रीट लाइट के अलावा घाटों की दीवारों पर श्रीकृष्ण की लीला चित्र तैयार करना आदि शामिल हैं।
दोनों स्थानों पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग, संयुक्त नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह, मुख्य अभियंता पीके मित्तल, पार्षदगण राजेश सिंह पिंटू, रामदास चतुर्वेदी, ऋचा चतुर्वेदी आदि उपस्थित थे।