{"_id":"6938142fee6aa8049b0f24c8","slug":"bride-absconded-with-jwellery-after-wedding-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: दुल्हन ने किया ऐसा कांड...शादी वाले घर में छा गया सन्नाटा, परिवार के उड़ गए होश; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: दुल्हन ने किया ऐसा कांड...शादी वाले घर में छा गया सन्नाटा, परिवार के उड़ गए होश; जांच में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Tue, 09 Dec 2025 05:51 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के आगरा में शादी होकर ससुराल आई दुल्हन की करतूत ने परिवार के होश उड़ा दिए। सुबह परिजन जागे तो दाैड़-दाैड़े पुलिस के पास पहुंचे। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Bride
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
आगरा के मलपुरा थाना क्षेत्र में शादी होकर आई दुल्हन घर साफ कर भाग गई। सुबह जब परिजन जागे तो घर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। संदूक खुले पड़े थे, दरवाजे खुले हुए थे। परिजनों ने पुलिस में शिकायत की है।
जानकारी के अनुसार जगबीर पुत्र रामवीर (25) निवासी खेलोआ की किसी परिचित के द्वारा अयोध्या की रहने वाली अंकिता से शादी की बात हुई। मथुरा के मैरिज होम में एक दिसंबर को हिंदू रीति रिवाज से दोनों की शादी हुई। शादी के बाद दो दिसंबर को दुल्हन विदा होकर ससुराल आई।
पीड़ित के पिता रामवीर ने बताया कि एक परिचित के द्वारा अयोध्या की लड़की के परिजनों से हमारा संपर्क हुआ था। लड़के की शादी की बात तय हुई। एक दिसंबर को शादी हुई। दुल्हन घर आई। छह दिसंबर को घर के सभी सदस्य सोने चले गए। सुबह परिजनों की आंख खुली तो घर के दरवाजे खुले थे। अलमारी का ताला खुला हुआ था। संदूक का पूरा सामान बिखरा पड़ा था।
दुल्हन घर से तीन अंगूठी सोने की, चार जोड़ी पायल, एक मोबाइल फोन और दो हजार रुपये लेकर भाग गई। सभी जगह पता किया, लेकिन दुल्हन के बारे में कुछ पता नहीं लगा। पीड़ित परिवार ने थाना मलपुरा में तहरीर दी है। थाना मलपुरा प्रभारी विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि दुल्हन के माल सहित घर से लापता होने की तहरीर प्राप्त हुई है। पुलिस जांच कर रही है। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
Trending Videos