पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Case registered in the death of four in the accident

Agra News: हादसे में चार की मौत के मामले में केस दर्ज

Mon, 05 Dec 2022 09:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 05 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Case registered in the death of four in the accident
फतेहपुर सीकरी। आगरा-जयपुर हाईवे पर शनिवार की सुबह कौरई टोल प्लाजा के समीप हुए सड़क हादसे में चार लोगों की जान चली गई थी। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। चालक की तलाश में पुलिस सड़क किनारे लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

राजस्थान के अजमेर जिले के गांव रूपनगर अरनाली निवासी 13 लोग राजसमंद जिले की एक कार से आगरा होते हुए पटना (बिहार) जा रहे थे। शनिवार की सुबह कौरई टोल प्लाजा के पास ट्रक ने उनकी कार में टक्कर मार दी। हादसे में हेमराज, पैमाराम, तारा देवी निवासी रूपनगर अरनाली और चालक प्रवीन निवासी बीम की मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हो गए थे। इस मामले में मृतक हेमराज के बेटे नरेंद्र ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ फतेहपुर सीकरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed