{"_id":"69ade4a92b97def7e50f3773","slug":"cctv-cameras-were-found-faulty-drug-mafia-could-not-be-caught-agra-news-c-25-1-agr1036-1005204-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: नकली इन्हेलर के स्टीकरों की जांच अधूरी, सीसीटीवी कैमरे मिले खराब; पकड़ में नहीं आए दवा माफिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: नकली इन्हेलर के स्टीकरों की जांच अधूरी, सीसीटीवी कैमरे मिले खराब; पकड़ में नहीं आए दवा माफिया
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 08:27 AM IST
विज्ञापन
सार
कमला मार्केट में सैंपल दवाओं के छह कार्टन मिलने के मामले में औषधि विभाग अब तक जिम्मेदार लोगों तक नहीं पहुंच पाया है। मंटोला में नकली इन्हेलर के 8000 स्टीकर मिलने के बावजूद आरोपी फरार है और खराब सीसीटीवी कैमरों के कारण जांच अटक गई है।
संदिग्ध दवाएं
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
आगरा के फव्वारा में सैंपल की दवाएं कौन लेकर आया, औषधि विभाग इसका पता नहीं लगा पाया है। बाजार में लगे अधिकांश सीसीटीवी कैमरे खराब मिले। मंटोला में घर से मिली नकली इन्हेलर के स्टीकरों की जांच भी अधूरी है। इससे दवा माफिया अब तक नहीं पकड़े जा सके हैं।
सहायक आयुक्त औषधि अतुल उपाध्याय ने बताया कि 22 फरवरी को फव्वारा के कमला मार्केट के माहेश्वरी कॉम्प्लेक्स की तीसरी मंजिल की गैलरी में सैंपल की दवाओं से भरे छह कार्टन पकड़े गए थे। इसमें 55 तरह की दवाएं थीं, जिसमें से 54 तरह की फिजीशियन सैंपल की दवाएं थीं। किसी भी स्टोर संचालक ने इन्हें अपना नहीं बताया।
इसी मंजिल पर टीम को देखकर संचालक गोदाम बंद कर भाग गए थे, इन्हें सील कर दिया गया था। कमला मार्केट में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की तो इसमें अधिकांश खराब मिले। कुछ में इसकी पुष्टि नहीं हो पा रही है। ऐसे में दवा कंपनियों के जवाब का इंतजार किया जा रहा है। उनकी रिपोर्ट पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। दो गोदाम संचालक में से एक बीमार है। दूसरे के परिजन ने विभाग से संपर्क किया है। टीम की निगरानी में ही गोदाम खोलकर जांच कराई जाएगी।
नकली इन्हेलर मामले में आरोपी पकड़ से दूर
टीम को हींग की मंडी गली मंटोला के एक घर में नकली इन्हेलर बनाने की मुखबिर से जानकारी मिली। इस पर टीम ने छापा मारा तो घर में नामी कंपनी के इन्हेलर के 8000 प्रिंटेड स्टीकर मिले। घर जुनैद का था, टीम को देखकर भाग गया। परिजन ने उसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी। आरोपी पकड़ से दूर है। सहायक आयुक्त औषधि का कहना इसकी अभी जांच चल रही है।
Trending Videos