पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Container collided with the child watching the wedding procession, death

Agra News: बरात देख रहे बालक को कंटेनर ने मारी टक्कर, मौत

Thu, 15 Dec 2022 06:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Dec 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Container collided with the child watching the wedding procession, death
कुरावली।
विज्ञापन

मोहल्ला वैदनटोला के पास मंगलवार रात सड़क किनारे खड़े होकर बरात देख रहे बालक को कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। लोगों ने पीछा कर कंटेनर पकड़ लिया, लेकिन चालक भाग निकला।
मोहल्ला वैदनटोला निवासी सलीम का पुत्र सादिक (12) कस्बा स्थित स्कूल में कक्षा छह में पढ़ता था, मंगलवार रात वह कुछ सामान लेनेे के लिए घर से बाहर गया था। तभी मार्ग से गुजर रही बरात देखने के लिए वह सड़क किनारे खड़ा हो गया। इस बीच वहां से गुजर रहे कंटेनर के चालक ने वाहन को सड़क से नीचे उतार कर आगे निकाला। इस दौरान वहां खड़ा सादिक कंटेनर की चपेट में आ गया।
विज्ञापन

हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। चालक कंटेनर लेकर वहां से भाग निकला। लोगों ने पीछा कर कंटेनर पकड़ लिया, लेकिन चालक भाग निकला। उधर सादिक को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed