{"_id":"5ca4cab5bdec2276d05c1071","slug":"61554303669-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार संहिता उल्लंघन में फंसीं भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी, मिला नोटिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आचार संहिता उल्लंघन में फंसीं भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी, मिला नोटिस
Thu, 04 Apr 2019 11:37 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 04 Apr 2019 11:37 AM IST
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा में भाजपा प्रत्याशी व सिने अभिनेत्री हेमा मालिनी चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन में फंस गई हैं। उन्हें निर्वाचन अधिकारी ने नोटिस जारी कर दिया है। भारत निर्वाचन आयोग के सख्त दिशा निर्देशों के बावजूद परिषदीय प्राथमिक विद्यालय आझई के भवन में चुनावी सभा की थी।
मथुरा संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी की चुनावी सभा बीते मंगलवार को चौमुहां ब्लॉक के गांव आझई में कराने की अनुमति ली गई थी। लेकिन चुनावी सभा गांव में कराने के स्थान पर गांव में स्थित परिषदीय प्राथमिक विद्यालय आझई के प्रांगण में करा दी गई।
इतना ही नहीं सुबह 10 बजे से 11 बजे तक सभास्थल के मंच पर डांस भी कराया गया। जब भीड़ इकट्ठा हुई तब हेमा मालिनी ने चुनावी सभा को संबोधित किया। विद्यालय संचालन के समय में चुनावी सभा का संज्ञान लेते हुए सहायक निर्वाचन अधिकारी एसडीएम छाता आरडी राम ने सांसद हेमामालिनी और चुनावी सभा की अनुमति के लिए आवेदन करने वाले पंकज शर्मा को आचार संहिता उल्लंघन का नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
इस नोटिस का जवाब भाजपा प्रत्याशी सांसद हेमा मालिनी को 24 घंटे के दौरान देना होगा। इधर, इसी सभा में महिला डांस पार्टी के आयोजन को गलत बताते हुए रालोद महानगर संयोजक ताराचंद गोस्वामी ने भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली प्रभारी को पत्र सौंपा है।