Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fired at Two Houses Over Instagram Dispute, Attackers Still Absconding After 36 Hours

इंस्टाग्राम पर हुआ विवाद: दो घरों पर  ताबड़तोड़ फायरिंग, 36 घंटे बाद भी हमलावर फरार; दहशत में परिवार

Thu, 12 Nov 2026 10:59 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 12 Nov 2026 10:59 AM IST
सार

यमुनापार के नगला मोहनलाल में सोशल मीडिया विवाद के चलते दो घरों पर छह राउंड फायरिंग की गई। मां-बेटे ने दरवाजे के पीछे छिपकर जान बचाई, लेकिन 36 घंटे बाद भी आरोपी फरार हैं और पीड़ित परिवार दहशत में हैं।
 

विज्ञापन
Fired at Two Houses Over Instagram Dispute, Attackers Still Absconding After 36 Hours
फायरिंग - फोटो : सीसीटीवी फुटेज

विस्तार

आगरा के थाना ट्रांस यमुना के नगला मोहनलाल में सोमवार देर रात दो घरों पर ताबड़तोड़ फायरिंग के मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के 36 घंटे बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं, जिससे दोनों पीड़ित परिवार दहशत में हैं। पीड़ित सचिन ने बताया कि उसकी आरोपियों से कोई रंजिश नहीं थी, बल्कि उसके दूर के रिश्तेदार श्यामू यादव का इंस्टाग्राम पर आरोपियों से विवाद हुआ था।
विज्ञापन



हमलावरों ने पहले सचिन के घर के गेट पर चार राउंड फायर किए, जिसमें एक गोली उसकी मां शिया देवी के सिर के बेहद करीब से निकली और मां-बेटे ने दरवाजे के पीछे छिपकर जान बचाई। इसके करीब चार मिनट बाद आरोपियों ने 50 मीटर दूर श्यामू यादव के घर को निशाना बनाकर दो गोलियां चलाईं। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है।
विज्ञापन


एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन



पुराने सिपाहियों की भूमिका पर उठे सवाल
स्थानीय लोगों ने थाने में लंबे समय से तैनात कुछ सिपाहियों पर आपराधिक गतिविधियों में शामिल युवकों से मेलजोल रखने का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed