{"_id":"6af6d93d87bef56606024c3f","slug":"deep-gas-pipeline-pit-poses-accident-risk-near-poiya-pontoon-bridge-in-agra-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा न्यूज: पांटून पुल से यमुना पार करना हुआ आसान, गैस पाइप लाइन गड्ढा बना खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा न्यूज: पांटून पुल से यमुना पार करना हुआ आसान, गैस पाइप लाइन गड्ढा बना खतरा
Fri, 13 Nov 2026 03:02 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 13 Nov 2026 03:02 PM IST
सार
पोइया पांटून पुल से यमुना पार करने वाले हजारों लोगों के लिए खंदौली मार्ग पर खुदा पांच फीट गहरा गड्ढा परेशानी का सबब बना है। 20 दिन से खुला गड्ढा हादसे को न्योता दे रहा है। जीजीएल ने तीन दिन में चैंबर निर्माण पूरा करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
पाइप लाइन का बड़ा गड्ढा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के पोइया पांटून पुल से यमुना पार करने की राह आसान हो गई है, लेकिन रास्ते में ग्रीन गैस लिमिटेड की पाइप लाइन का बड़ा गड्ढा अवरोध बना हुआ है। वह पिछले बीस दिनों से भरा नहीं गया है। इससे लोगों को निकलने में समस्या हो रही है। साथ ही हादसा होने की आशंका भी है।
पांटून पुल के बनने से हजारों लोगाें का आवागमन शुरू हो गया है। खंदौली की ओर जाने वाली सड़क के शुरुआती छोर पर ही एक तरफ मंदिर और दूसरी ओर पीपल का पेड़ है। इनके बीच में ग्रीन गैस की पाइप लाइन का करीब पांच फीट गहरा और छह फीट चौड़ा गड्ढा खुदा हुआ है। उसमें गैस पाइप लाइन का वाल्व पिट का चैंबर बनना है। अभी तक उसका कार्य भी शुरू नहीं किया गया।
इस गड्ढे से निकली मिट्टी ने पूरी सड़क की जगह को घेर लिया है। उसके आसपास कोई संकेतक भी नहीं लगाया गया है। रात के समय वहां रोशनी की भी व्यवस्था नहीं है। खंदौली से आने-जाने के लिए लोगों को यमुना से निकलते ही सड़क पर चढ़ने के लिए पेड़ के दूसरे ओर से रेत भरी जगह से निकलना पड़ रहा है। इससे निकलने में परेशानी होती है। रात के समय तेज गति से आने वाले वाहन सीधे गड्ढे में भी गिर सकते हैं।
विज्ञापन
जीजीएल के प्रोजेक्ट चीफ मैनेजर राजीव त्रिपाठी ने बताया कि ग्रीन गैस लिमिटेड के अधिकारियों को सूचित कर चुके हैं। गड्ढे को जल्द से भर दें, किसी दिन कोई हादसा हो सकता है। - गजेंद्र वार्ष्णेय, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग गैस वॉल्व पिट के चैंबर का निर्माण होना है। इसे तीन दिन में पूरा कर लिया जाएगा। तब तक के लिए जेसीबी से पेड़ के दूसरे ओर मिट्टी को सही कराकर वैकल्पिक रास्ता बनवा दिया जाएगा।