फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Disabled Woman Murdered After Recognizing Robbery Suspect, Accused Arrested in Agra

दिव्यांग महिला की हत्या: लूट करते समय उसने देख लिया था चेहरा, इसलिए गला दबाकर मार दी विधवा; आरोपी गिरफ्तार

Mon, 05 Oct 2026 02:19 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 05 Oct 2026 02:19 PM IST
सार

फतेहपुर सीकरी के पतसाल गांव में दिव्यांग महिला मुन्नी देवी की हत्या के मामले में पुलिस ने गांव के ही युवक बलवीर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने लूट के दौरान पहचान लिए जाने के डर से गमछे से गला घोंटकर हत्या की और कुंडल-पाजेब लेकर फरार हो गया।
 

विज्ञापन
Disabled Woman Murdered After Recognizing Robbery Suspect, Accused Arrested in Agra
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के फतेहपुर सीकरी के ग्राम पतसाल में दिव्यांग मुन्नी देवी की हत्या गांव के ही युवक ने लूट के बाद पहचाने जाने के डर से कर दी। आरोपी युवक को पुलिस ने तेरह मोरी बांध के निकट से गिरफ्तार कर लिया जेल भेजा है।                        
विज्ञापन


बता दें ग्राम पतसाल में 5 वर्ष पूर्व पति की मृत्यु हो जाने के बाद दिव्यांग महिला मुन्नी देवी घर में अकेली ही रहती थी और अपने घर के सारे काम अपने आप ही करती थी। डीसीपी वेस्ट आदित्य सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह घर के फर्श पर वह मृत अवस्था में पाई गई उसके द्वारा कानों में पहने कुंडल और पैरों में पहनी पाजेब गायब मिले थे। उक्त मामले में मृतका के भाई बिजेंद्र सिंह ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का अभियोग पंजीकृत कराया गया था। 
विज्ञापन


पुलिस की टीमों द्वारा की गई जांच पड़ताल में गांव के ही युवक बलवीर और बंटू पुत्र ईश्वरी प्रसाद पर शक किया गया। जिस पर मुखबिर की सूचना पर बलवीर को तेरह मोरी बांध के निकट से पकड़ा गया। पुलिस द्वारा उसे जब पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसके द्वारा ही मुन्नी देवी की हत्या गमछा से गला घोंटकर की गई और कानों की कुंडल व पाजेब लूटे गए। उसने बताया कि उसने पहचाने जाने के दर से हत्या की। बताया गया है कि आरोपी गांव से गायब था और नशे का आदी था। पुलिस ने आरोपी से कानों की कुंडल और पाजेब बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed