फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmer Attacked with Sharp Weapons in Agra, Wife Beaten While Trying to Save Him

आगरा: खेत की रखवाली कर रहे किसान पर धारदार हथियारों से हमला, बचाने पहुंची पत्नी को भी पीटा; FIR दर्ज

Wed, 14 Oct 2026 10:39 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 14 Oct 2026 10:39 AM IST
सार

आगरा के गंगरौआ गांव में खेत की रखवाली कर रहे किसान हरीश पर धारदार हथियारों से हमला करने का आरोप लगा है। बीच-बचाव करने पहुंची उनकी पत्नी को भी पीटा गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की है।
 

विज्ञापन
Farmer Attacked with Sharp Weapons in Agra, Wife Beaten While Trying to Save Him
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के एकता थाना क्षेत्र के गंगरौआ गांव में खेत की रखवाली करते समय किसान पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया गया। बीच-बचाव करने पहुंची पत्नी को भी हमलावरों ने पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन


किसान हरीश ने गांव के राजेश, उसके बेटे कृष्णा और हानिश समेत अन्य लोगों पर जानलेवा हमला करने और धमकी देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित ने बताया कि 10 अक्तूबर की रात करीब आठ बजे वह खेत पर सो रहे थे। आरोप है कि राजेश, कृष्णा, हानिश और अन्य लोग धारदार हथियार लेकर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे।
विज्ञापन


विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से उन पर ताबड़तोड़ वार किए। इससे उनके सिर, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। उसी समय पत्नी खेत पर खाना देने आ रही थीं। उसने उन्हें बचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उनकी भी पिटाई कर दी। बाद में हमलावर दंपती को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। एसीपी ताज सुरक्षा यतेंद्र नागर ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed